2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन

Updated on 05-02-2026 11:55 AM

भोपाल। राजधानी की सातों विधानसभा सीटों की मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के अभियान में अचानक आई तकनीकी और तार्किक विसंगतियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय का गणित बिगाड़ दिया है। पहले केवल 1.16 लाख नो मैपिंग वाले मतदाताओं के लिए शेड्यूल बनाया गया था, लेकिन अब नाम, उम्र और पते जैसी गलतियों वाले 2 लाख 27 हजार 129 मतदाताओं को नोटिस जारी होने से वार्ड दफ्तरों में काम का बोझ और भीड़ दोनों बढ़ गई है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नई व्यवस्था लागू की

बढ़ती भीड़ और मतदाताओं की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, उन्हें वार्ड दफ्तरों या एईआरओ के चक्कर काटने की मजबूरी नहीं होगी। बीएलओ सीधे मतदाता के घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कर सकेंगे। इससे बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुनवाई का समय बढ़ा, अब 14 फरवरी तक मौका

लॉजिकल विसंगतियों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय ने पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है। अब सुनवाई की तिथि 14 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। वार्ड दफ्तरों में रोजाना 250 से 300 लोगों की सुनवाई की जा रही है, ताकि समय पर एसआईआर का काम पूरा किया जा सके। इस दौरान नए नाम जोड़ने और पते में संशोधन से जुड़े आवेदन भी लिए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.