अध्यक्ष चुने गए एसीएस जेएन कंसोटिया ने कहा था, किसी और को दीजिए अवसर

Updated on 14-08-2023 03:41 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के पुन: अध्यक्ष चुने गए अपर मुख्य सचिव एसीएस जेएन कंसोटिया ने कहा था कि उनके अलावा किसी और को अवसर दिया जाना चाहिए। लेकिन संघ के अधिकारी, कर्मचारी नहीं माने और उन्हें ही चुना गया है।

कंसोटिया को रविवार हिंदी भवन में हुई आमसभा में अध्यक्ष चुना गया। इसमें आय—व्यय पेश किया गया और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है। वहीं अनुशासनहीनता के आरोपों से घिरे ग्वालियर अजाक्स जिला अध्यक्ष मौर्य को हटाकर दूसरा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रांतीय महासचिव (प्रशासन/ समन्वय) इंजीनियर एसएल सूर्यवंशी ने बताया कि अध्यक्ष जेएन संसोटिया की मंशा थी कि वह पूर्व से अध्यक्ष हैं, इसलिए दूसरे लोगों को अवसर मिलने चाहिए, ताकि संघ और तरक्की करें और संगठन में नेतृत्व क्षमता भी उभरे है लेकिन संघ के सदस्यों ने यह तय किया कि आगे भी जेएन कंसोटिया के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेंगे। बाद में सदस्यों की मंशा का जेएन कंसोटिया ने भी स्वागत किया है।

नया अध्यक्ष नियुक्त, पुराने पर होगी एफआईआर

अजाक्स ने ग्वालियर में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है और पुराने पर एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है। संघ के प्रवक्ता विजय श्रवण ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष पर भ्रम फैलाने के आरोप है। मामले पर विधिक पक्ष रखते हुए इंजीनियर एमसी अहिरवार ने सभा में उपस्थित लोगों को संवैधानिक पहलु से अवगत करा दिया है। जिसमें मौर्य के खिलाफ अनुशासनहीनता तथा आर्थिक अनियमित की बात उजागर हुई। उनके कृत्य से संगठन की छवि पर असर पड़ा है। उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाएगा।

सूर्यवंशी ने पेश किया एजेंडा

आमसभा की शुरूआत संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर तथा जननायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने भीमराव आंबेडकर व जननायक बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और समाज के लोगों को उनके जीवन से सीख लेने की बात कही। यह भी कहा कि जिस तरह समाज के लोगों ने संघर्ष कर देश, राज्य व समाज के लिए योगदान दिया, उनके बताए कदमों पर आगे बढ़ते जाना है। आमसभा में प्रांतीय महासचिव (प्रशासन/ समन्वय) इंजीनियर एसएल सूर्यवंशी ने आमसभा के प्रस्तावित कार्य एजेंडा की प्रस्तावना रखी। इसमें जिला अध्यक्षों ने अपने विचार रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.