बाबर: द क्वेस्ट फॉर हिंदुस्तान के लेखक आभास भोपाल पहुंचे

Updated on 10-01-2026 12:03 PM

भोपाल के भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे इतिहासकार और लेखक आभास मालधियार ने बातचीत में बाबर, राम मंदिर, ताजमहल और मुगलकाल से जुड़े कई विवादित सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी। ‘Babur: The Quest for Hindustan’ के लेखक ने कहा कि बाबर को लेकर भारत में जो नरेटिव बनाया गया है, उसमें कई ऐतिहासिक तथ्य या तो अधूरे हैं या फिर गलत संदर्भ में पेश किए गए हैं।

ताजमहल के नीचे मंदिर की थ्योरी पर साफ इनकार

ताजमहल को लेकर समय-समय पर उठने वाले इस दावे पर कि उसके नीचे कोई मंदिर था, लेखक ने स्पष्ट शब्दों में असहमति जताई। उन्होंने कहा कि अब तक इस थ्योरी के समर्थन में कोई ठोस ऐतिहासिक या पुरातात्विक प्रमाण सामने नहीं आया है। मुगलकालीन दस्तावेज, फारसी रिकॉर्ड और विदेशी यात्रियों के विवरण ताजमहल के निर्माण को लेकर पर्याप्त जानकारी देते हैं, लेकिन इनमें कहीं भी मंदिर विध्वंस का उल्लेख नहीं मिलता। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं। वह राजा मानसिंह का पैलेस था, इसके बाद ताज महल बना, उसका फाउंडेशन 6 महीने में बनकर तैयार हुआ, उसका फुटप्रिंट वाइट हाउस से आठ गुना बड़ा है, वाइट हाउस से, यह इतनी जल्दी कैसे बन गया। यह मानसिंह के पैलेस को हटाकर बनाया गया था।

राम मंदिर विध्वंस बाबर नहीं, औरंगजेब के दौर में हुआ

राम मंदिर विवाद पर आभास का कहना है कि उनकी शोध के अनुसार अयोध्या में मंदिर का विध्वंस बाबर के शासनकाल में नहीं हुआ। ऐतिहासिक स्रोत बताते हैं कि 17वीं सदी के मध्य तक अयोध्या में राम मंदिर का अस्तित्व बना हुआ था। ब्रिटिश यात्रियों के विवरण, स्थानीय स्मृतियां और प्रशासनिक अभिलेख इस ओर संकेत करते हैं कि मंदिर 1660 के बाद तक मौजूद था। लेखक के मुताबिक अकबर कालीन इतिहासकार अबुल फजल ने अपने ग्रंथ आइन-ए-अकबरी में अयोध्या में रामनवमी उत्सव का उल्लेख किया है, जो मंदिर के अस्तित्व की ओर इशारा करता है।

आभास बताते हैं कि 17वीं सदी के शुरुआती वर्षों में भारत आए अंग्रेज यात्री विलियम फिंच ने अयोध्या को ‘रामकोट’ बताते हुए वहां राम मंदिर का उल्लेख किया है। इसके बाद 1707 के आसपास भारत आए जेसुइट पादरी जोसेफ टिफेंथालर ने स्थानीय लोगों के हवाले से दर्ज किया कि मंदिर का विध्वंस औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था। लेखक के अनुसार टिफेंथालर के विवरण में बाबर का नाम कहीं नहीं आता।

भोपाल वसीयतनामा को बताया फेक

बातचीत के दौरान आभास ने भोपाल से जुड़े तथाकथित ‘भोपाल वसीयतनामा’ पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज ऐतिहासिक रूप से संदिग्ध है और इसके 19वीं सदी में गढ़े जाने के संकेत मिलते हैं। लेखक के अनुसार इस वसीयतनामे का उपयोग कई बार बाबर को धर्मनिरपेक्ष और हिंदू हितैषी साबित करने के लिए किया गया, जबकि इसकी भाषा और फारसी शैली मुगलकालीन दस्तावेजों से मेल नहीं खाती। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेज पर अंकित मुहर और शब्दावली उस दौर की प्रशासनिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। लेखक ने इसे इतिहास लेखन में की गई एक गंभीर चूक बताते हुए कहा कि बिना प्रामाणिकता जांचे ऐसे दस्तावेजों का बार-बार हवाला देना ऐतिहासिक विमर्श को भ्रमित करता है।

बाबर धार्मिक सहिष्णु नहीं, लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं

आभास ने यह भी कहा कि बाबर को धार्मिक सहिष्णु शासक के रूप में पेश करना गलत है। खानवा के युद्ध से पहले बाबर ने खुद को इस्लामी योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया, शराब छोड़ने की घोषणा की और धार्मिक प्रतीकों के विध्वंस की बात कही। हालांकि, इसके साथ ही बाबर एक कवि था, प्रकृति प्रेमी था और परिवार को महत्व देता था। आभास के अनुसार इतिहास का काम इन सभी पहलुओं को सामने रखना है, न कि सिर्फ सुविधा के अनुसार किसी एक चेहरे को उभारना।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.