सरकारी रेस्ट हाउस व सर्किट हाउस के रखरखाव में बड़ा बदलाव, अब प्राइवेट एजेंसियां करेंगे मेंटेनेंस

Updated on 16-01-2026 12:08 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अब इन भवनों का मेंटेनेंस प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर हो और समय पर सुधार कार्य हो सकें।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में बड़े शहरों को शामिल किया जाएगा, जहां सरकारी भवनों का उपयोग अधिक होता है और रखरखाव की जरूरत भी ज्यादा रहती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा जैसे प्रमुख शहरों के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस इस योजना के तहत लाए जाएंगे।

निगरानी और शिकायत निवारण होगा बेहतर

बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि प्राइवेट एजेंसियों के जरिए मेंटेनेंस होने से नियमित निगरानी संभव होगी और शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सकेगा। इससे सरकारी अतिथि गृहों में साफ-सफाई, मरम्मत और सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी तथा आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.