फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

Updated on 11-06-2025 12:53 PM

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अलवर (राजस्थान) से गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग और दूसरा पीओएस एजेंट शामिल है। गिरोह ने सिम कार्ड के फर्जीवाड़े के जरिए यह फर्जी प्रोफाइल तैयार की थी, जिसका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने और संभावित धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच भोपाल की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की है। मामला गंभीर होने के चलते क्राइम ब्रांच ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और साइबर टीम ने जांच शुरू की। अपराध कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया।

ऐसे रची गई साजिश जांच में सामने आया कि यह एक संगठित साइबर गिरोह है। गिरोह ने सबसे पहले एक नाबालिग लड़के के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कराया। इसके लिए पीओएस एजेंट बीरबल प्रजापत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर 1500 रुपए दिए और उससे सिम एक्टिवेट करा ली। बाद में यही सिम 3000 रुपए में एक साइबर ठग को बेच दी। इसी सिम के माध्यम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल चलाई जा रही थी। साइबर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर राजस्थान के अलवर जिले में दबिश दी और लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र से आरोपी बीरबल प्रजापत (40 वर्ष) और नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.