वॉटर लाइन से निकला मरा चूहा, शिकायत के चार दिन बाद भी भोपाल में सप्लाई हो रहा गंदा पानी... कांग्रेस का प्रशासन पर हमला

Updated on 16-01-2026 12:13 PM
भोपाल: भोपाल के जोन क्रमांक 17 स्थित ब्लूमून कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। बीते कई दिनों से स्थानीय लोग दूषित पानी की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

वॉटर लाइन से निकला मरा चूहा, मचा था हंगामा

बीते सोमवार को कॉलोनी की वॉटर सप्लाई लाइन से एक मरा हुआ चूहा निकलने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। मौके पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे थे मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर भोपाल सहित अन्य अधिकारियों से बात कर तत्काल सुधार के निर्देश देने की मांग की थी।

चार दिन बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

घटना के चार दिन बाद गुरुवार को भी स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जैसे ही कॉलोनी में वाटर सप्लाई शुरू हुई, पाइपलाइन से एक बार फिर गंदा पानी निकलने लगा। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का सवाल

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कॉलोनीवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या निगमायुक्त और कलेक्टर भोपाल स्वयं अपने परिवार के साथ इस पानी का उपयोग करना चाहेंगे।

टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रहा स्वच्छ पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नगर निगम को भारी मात्रा में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर टैक्स और अन्य शुल्क नियमित रूप से जमा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पीने के लिए स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

दूषित पानी की सप्लाई से कॉलोनीवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल पाइपलाइन की जांच कर शुद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.