कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ वाले बयान पर मचा बवाल, महिला कांग्रेस ने बंगले के बाहर बजाई घंटियां

Updated on 02-01-2026 12:33 PM

भोपाल। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने राजधानी में मंत्री के सरकारी निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में घंटियां लेकर पहुंचीं, नारेबाजी की और इस्तीफे की मांग की।

जूते-चप्पल भी फेंके

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों ने मंत्री की फोटो पर जूते-चप्पल भी फेंके। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस तरह के बयान सत्ता के नशे को दर्शाते हैं और भाजपा नेताओं की संवेदनहीनता उजागर करते हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना ने मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उल्लेखनीय है कि इंदौर में दूषित पानी से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रदेश में आक्रोश बढ़ गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.