ग्वालियर में कोल्ड स्टोरेज संचालक पर 2.25 करोड़ का माल हड़पने का आरोप, FIR नहीं तो कोर्ट में लगाई याचिका

Updated on 02-02-2026 01:53 PM
ग्वालियर। कोल्ड स्टोरेज में दालें व चने के स्टॉक को रखने के बाद वापसी पर कोल्ड संचालक के माल न देने के मामले में कोर्ट में याचिका लगाई गई है। इस मामले में पुलिस में केस दर्ज करने के लिए शिकायत की गई और जनसुनवाई में आवेदन दिए गए लेकिन एफआईआर नहीं हुई, इसी कारण अब कोर्ट में याचिका लगाई गई है। भरत ट्रेडिंग कंपनी के संचालक जयराम द्वारा जय महाकाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक महेश अग्रवाल के विरुद्ध अमानत में खयानत, मारपीट और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए याचिका लगाई गई है।

₹2.25 करोड़ के माल की धोखाधड़ी और मारपीट का मामला

प्रकरण में लगभग 6565 बोरियों में रखी मसूर दाल, मलका, उड़द दाल और काबुली चने के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये के माल को हड़पने का आरोप है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता क्रांति प्रसाद मिलिंद ने बताया कि वर्ष 2017 से 2018 के बीच विभिन्न तिथियों में माल सुरक्षित भंडारण के उद्देश्य से जय महाकाल कोल्ड स्टोरेज में पांच रुपये प्रति नग प्रति माह की दर से किराये पर रखवाया गया था। इसकी विधिवत रसीदें भी कोल्ड स्टोरेज के संचालक महेश अग्रवाल द्वारा जारी की गई थी।

पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण में याचिकाकर्ता

लंबे समय तक माल सुरक्षित रखने के बाद जब वर्ष 2023 में हिसाब-किताब कर माल लेने की बात आई तो विवाद हो गया और मारपीट तक हुई। पुरानी छावनी थाने में मामले की शिकायत की गई लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। न्यायालय में दायर याचिका में आरोपी महेश अग्रवाल के विरुद्ध धारा 318 व 316 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.