अनूपपुर में 60 हजार करोड़ में लगेंगी 4000 मेगावाट की थर्मल पॉवर यूनिट, 2030 से होगा बिजली उत्पादन

Updated on 27-01-2026 12:35 PM

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 4000 मेगावाट नई ताप विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में सीएम निवास पर इन परियोजनाओं के लिए एमओयू साइन किए जाएंगे। ये सभी परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित होंगी और इससे राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी मजबूती मिलेगी।

नई ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए डीबीएफओओ (Design, Build, Finance, Own & Operate) मॉडल पर प्रतिस्पर्धात्मक टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया में कुल 3200 मेगावाट क्षमता के लिए तीन सफल डेवलपर्स का चयन किया गया।

शासन की स्वीकृति से अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता का आवंटन भी किया गया है। इसमें हिंदुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावाट, टोरेंट पावर लिमिटेड को 1600 मेगावाट और अदानी पावर लिमिटेड को 800 मेगावाट क्षमता सौंपी गई है।

अनूपपुर बनेगा ऊर्जा केंद्र

प्रस्तावित सभी ताप विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। परियोजनाओं के लिए विद्युत आपूर्ति अनुबंध (PSA) संबंधित विकासकर्ताओं द्वारा गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) के साथ किए गए हैं। ग्रीनफील्ड विकल्प के तहत अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता का आवंटन किया गया है।

60 हजार करोड़ का निवेश

इन परियोजनाओं से प्रदेश में लगभग 60 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष निवेश आने की संभावना है। साथ ही करीब 3000 प्रत्यक्ष और 5000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद वर्ष 2030 तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है, जिससे उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.