9,921 मतदाताओं की हुई मैपिंग, 82,258 वोटरों को थमाया गया नोटिस

Updated on 13-01-2026 12:24 PM

 भोपाल: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 1 लाख 16 हजार 925 नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई चल रही है। इसके लिए शहर के सभी 85 वार्डों में हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिन पर नोटिस मिलने वाले मतदाताओं की सुनवाई 90 एईआरओ कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी नागरिकता, आयु और निवास का प्रमाण पेश करने संबंधी दस्तावेज दे रहे हैं, जिनका परीक्षण करने के बाद नाम को सूची में बनाए रखा जाएगा।

बता दें कि एसआईआर के दूसरे चरण की पांच जनवरी से सुनवाई चल रही है, जिसके तहत नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेज लेकर परीक्षण करने और फार्म छह, सात व आठ लेने का काम किया जा रहा है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण किया गया था, जिसमें कुल 16 लाख 87 हजार 33 मतदाता के पत्रक डिजिटाइज हुए थे

इनमें से 4 लाख 38 हजार 317 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं जिन्हें एएसडीआर (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत और दोहरी प्रवृष्टि)श्रेणी में रखा गया था। इनके अलावा 1 लाख 16 हजार 925 मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में रखा था। इनमें से अब तक 82 हजार 258 मतदाताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि इनमें से 9 हजार 921 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

वहीं अब तक 27 हजार 839 मतदाताओं ने फार्म छह नाम जुड़वाने के लिए दिए हैं और 22 हजार 768 मतदाताओं ने फार्म आठ संशोधन के लिए जमा किए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि सभी एईआरओ द्वारा नो मैपिंग मतदाताओं के सूचना पत्र की सुनवाई की जा रही है साथ ही जिनका रिकॉर्ड मिल रहा है उनको जोड़ा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.