भोपाल में एक दिन में रोपे गए 5 हजार पौधे:खानूगांव समेत कई जगहों पर लगाए

Updated on 06-06-2025 01:18 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भोपाल शहर में नगर निगम ने बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। बड़ा तालाब किनारे खानूगांव समेत कई जगहों पर 5 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। अन्य संगठनों ने भी पौधारोपण किया। सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा तालाब की कुल 57 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करने की बात भी कही।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रमों में मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अलावा एमआईसी मेंबर और पार्षद भी मौजूद रहे।

सांसद बोले- बड़ा तालाब बचाने करेंगे पदयात्रा वन विहार रोड स्थित जीवन वाटिका पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम में सांसद शर्मा ने बड़ा तालाब को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त कर, इसे संरक्षित करने की मुहिम छेड़ दी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बड़े तालाब की 57 किलोमीटर की परिक्रमा करने वाले हैं। उन्होंने बड़ा तालाब की परिक्रमा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि तालाब की सीमाओं पर से अतिक्रमण और प्रदूषण हटना चाहिए। राजा भोज के समय तालाब की स्थिति क्या थी और वर्तमान में क्या है। 365 जल स्रोतों का पता लगाएंगे। इसकी गहराई, लंबाई और सीमाएं क्या थी इसका अध्ययन करेंगे।

सांसद शर्मा ने कहा कि सेप्ट की रिपोर्ट और टीएनएसपी के मास्टर प्लान का भी अध्ययन करेंगे। राजस्व रिकॉर्ड और केपीएमजी की रिपोर्ट का भी अध्ययन कर रहे हैं। बड़े तालाब का मूल स्वरूप जनता के सामने आना चाहिए। तालाब को साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त कर इसे संरक्षित करने पदयात्रा करेंगे। सांसद शर्मा ने स्लोगन दिया हरियाली फैलाएं, प्रदूषण मिटाएं। हम सब मिल, भोजताल बचाएं।। जब सांसद शर्मा ने उपस्थित नागरिकों से पूछा कि क्या आप हमारा साथ देंगे? तो सभी ने दोनों हाथ उठाकर, तालियां बजाकर सांसद शर्मा को बताया कि बड़ा तालाब बचाने वे उनके साथ पैदल चलेंगे।

गाद निकालने करेंगे अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग सांसद शर्मा ने कहा कि आज बड़ा तालाब में बड़े स्तर पर गाद आ गई है। इसे भी निकालने के लिए जापान और जर्मनी में उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग करेंगे। इसका वे अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब शहर की जीवन रेखा है। इसका ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व बना रहे इसके लिए उनकी इस पदयात्रा में भोपाल के सभी जनप्रतिनिधि और शहर की जनता उनका साथ देने तैयार है।

हटेंगे अवैध फार्म हाउस और निर्माण सांसद शर्मा ने कहा कि बड़ा तालाब का नए सिरे से सीमांकन कराएंगे। जो भी अवैध फार्म हाउस और निर्माण इसकी जद में होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि कोई कितना ही बड़ा माफिया क्यों न हो, बड़े तालाब की सीमा पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। प्रदूषण नहीं होने देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.