गिरिराज जी की परिक्रमा करके सोमवार को लौटेंगी 400 महिलाएं

Updated on 13-08-2023 02:33 PM

 भोपाल। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के 75,39,71 वार्डों की 400 महिला श्रद्धालुओं के साथ पवित्र गिरिराज जी परिक्रमा के 22 वें चरण के लिए रवाना हुए। सभी लोग शुक्ला ने नरेला विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों और धर्मप्रेमियों बंधुओं को ब्रज दर्शन और गिरिराज जी परिक्रमा कराने की अनूठी पहल की है। इस पवित्र धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चयन करने के लिए हर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए और यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों से आवेदन भरवाए गए।

22 वें चरण की यात्रा के लिए लाटरी द्वारा 400 माता-बहनों का चयन किया गया। जिन माता-बहनों का नाम लाटरी में नहीं आया, उन्हें साड़ी, मिठाई और भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। इस निश्शुल्क धार्मिक यात्रा के 22वें चरण की शुरुआत 12 अगस्त से हुई। भोपाल रेलवे स्टेशन के बालाजी पिपलेश्वर हनुमान मंदिर पर महाआरती की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा में जा रहीं माताओं बहनों से मिले। फिर यात्री पातालकोट एक्सप्रेस से यात्रा के लिए रवाना हुए।

सभी श्रद्धालुओं की 14 अगस्त को वापसी होगी। यात्रा के 22 वे चरण में नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 75,39 एवं 71 के श्रद्धालु शामिल हैं। यह सभी श्रद्धालु 13 अगस्त को गिरिराज परिक्रमा करेंगे एवं 14 अगस्त को सभी की वापसी होगी। यात्रा पर जाने के पूर्व शुक्ला ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार को समाप्त करने के लिए द्वापर युग में शुरू हुई थी। नरेला की 400 माता-बहनों के साथ गिरिराज जी की 21 किमी की परिक्रमा करने जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता कई दिनों से जरूरतमंद लोगों को गिरिराज की परिक्रमा कराने के लिए ले जा रहे हैं। अब तक कई महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा करा चुके हैं। ऐसी बुजुर्ग महिलाएं जिनके बेटे आर्थिक तंगी के चलते धार्मिक यात्रा नहीं करा पाते हैं। ऐसी महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा करा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.