एमपी समेत 7 राज्यों में निवेशकों से 2283 करोड़ ठगे

Updated on 21-06-2025 11:32 AM

मध्यप्रदेश समेत देश के 7 राज्यों में हजारों निवेशकों से ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को भोपाल एसटीएफ(स्पेशल टास्क फोर्स) ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योर्कर एफएक्स और योर्कर कैपिटल कंपनी में निवेश करने पर 6 से 8 फीसदी फिक्स मुनाफे का झांसा देते थे।

आरोपी अब तक 2283 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं। ठगी की यह रकम आरोपियों ने 16 खातों में प्राप्त की है। एसटीएफ ने 90 करोड़ रुपए सीज कराए हैं। इन्हें आरोपी विदेशी खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी में थे।

एसटीएफ दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ऐसे करते थे निवेशकों से ठगी आरोपियों ने टेलीग्राम एप पर 12 से ज्यादा ग्रुप बनाए थे। इसके बाद लोगों को अलग-अलग कंपनियों में निवेश करने का झांसा देते थे। जो निवेशक इनकी बातों में आ जाते थे उन्हें एप पर कंपनी का लिंक देते थे। इसमें कंपनी की पॉलिसी और निवेश के साथ रिटर्नस की जानकारी होती थी।

रजिस्ट्रेशन के नाम पर आरोपी 10 से लेकर 18 हजार रुपए लेते थे। निवेश कराने के बाद कुछ दिन लोगों को रिटर्न देकर भरोसा जीतते थे। इसके बाद लिंक को इनएक्टिव कर देते थे। टारगेटेड कस्टमर्स को अलग लिंक देकर लाखों रुपए का निवेश कराया जाता था।

इंदौर के युवक से की 20 लाख की ठगी इंदौर के रहने वाले ईशान सलूजा ने एसटीएफ को शिकायत की कि यार्कर एफएक्स और योर्कर केपिटल कंपनी में BOTBRO इन्वेस्टमेंट और फिक्स मुनाफा देने का झांसा देकर उनके साथ 20.18 लाख की ठगी की गई है। ठगी करने वाले उन्हें टेलीग्राम नाम के एप पर मिले थे। लिंक देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 18 हजार रुपए लिए।

बाद में दिल्ली के रहने वाले दो व्यक्ति बाय फ्लाइट इंदौर आए और बची रकम बीस लाख रुपए चेक के माध्यम से प्राप्त कर ले गए। रकम को कैश कराने के बाद उन्हें किसी प्रकार का रिटर्न नहीं दिया गया। शिकायत के आधार पर एसटीएफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में आरोपियों की पहचान कर दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार किया।

16 बैंक खातों में आती थी ठगी की रकम एसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कंपनियों में निवेश के नाम पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और असम के हजारों लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की है। ठगी की रकम को राय डेंट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, किन डेंट बिजनेस सालूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित 16 अलग-अलग करंट अकाउंट में बुलाई जाती थी।

रकम BOTBRO नाम से बैंक खातों में प्राप्त की जाती, फिर मेटा-5 अकांउट में इस रकम को यूएस डॉलर दिखाया जाता। बाद में इस करेंसी को कन्वर्ट कर फॉरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग की जाती थी। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ED एफई एमए एक्ट के तहत पहले ही जांच कर रही है।

गिरोह का मास्टरमाइंड दुबई में आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि गिरोह के सरगना दुबई में बैठे हैं। उन्हें हर ठगी के बाद कमीशन की रकम मिला करती थी। रकम को कन्वर्ट कर दुबई भेज दिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में भी इजाफा किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में इसी तरह के 16 अन्य केस दर्ज हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.