मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित हैं 16,817 शिकायतें, कलेक्‍टर ने जताई नाराजगी

Updated on 01-08-2023 12:27 PM
भोपाल। आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण कर उन्हें लाभ देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा 181 पर ही शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से यहां पर दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।अब भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 16 हजार 817 शिकायतें लंबित हैं, जिनका निराकरण करने में विभागीय अधिकारी पीछे रह गए हैं।

कलेक्ट्रेट में सोमवार को हुई समय -सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली विभागवार शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का प्रमुखता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें, जिससे जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम, एसडीएम सहित जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थति थे।

जुलाई महीने में प्राप्त हुई 15 हजार 487 शिकायतें

वैसे तो जुलाई तक लंबित शिकायतों का आंकड़ा 16 हजार 817 है, लेकिन इस महीने में विभागवार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कुल 15 हजार 487 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सिर्फ 42 प्रतिशत कुल 6 हजार 591 शिकायतों का ही अधिकारियों ने निराकरण किया है। जबकि 8 हजार 896 शिकायतें सिर्फ जुलाई महीने की ही लंबित हैं।

50 दिन से लंबित हैं 6,674 शिकायतें

गृह विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, महिला एवं बाल विकास हो या फिर राजस्व विभाग सहित जिले के अन्य विभागों की शिकायतों को मिलाकर कुल 6 हजार 674 शिकायतें 50 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। जिनका अब तक निराकरण अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है।इसी वजह से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

फैक्ट फाइल

जुलाई में प्राप्त शिकायतें - 15,487

संतुष्टि के साथ बंद कुल शिकायतें- 6,591

वर्तमान दिनांक तक कुल लंबित शिकायतें - 16817

वर्तमान दिनांक तक 50 दिन से अधिक लंबित कुल शिकायतें -6674

इनका कहना है

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समय सीमा बैठक में समीक्षा की और जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं।उन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय पर सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करें।कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.