भोपाल के आनंद नगर तिराहे से हटाई गईं 146 दुकानें, स्मार्ट सिटी रोड पर रातों-रात बनी 9 झुग्गियों पर कार्रवाई

Updated on 07-02-2026 02:16 PM
भोपाल: शहर के आनंद नगर तिराहे पर शुक्रवार को विकास परियोजना के नाम पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। नेशनल हाईवे-146 के 6 लेन निर्माण और प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए 160 में से 146 दुकानों को हटाया गया।

सुबह से दोपहर तक चली इस कार्रवाई में अधिकांश दुकानों को तोड़ दिया गया, जबकि कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटकर निर्माण हटाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां केवल दुकानें ही नहीं, बल्कि तीन मंदिर, शौचालय, पुलिस चौकी और नगर निगम का वार्ड ऑफिस भी हटाए जाने हैं। प्रशासन के मुताबिक शनिवार को मंदिरों की शिफ्टिंग की जाएगी, जबकि अन्य शासकीय निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से हटाए जाएंगे।
हालांकि, दुकानदारों का दर्द कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। उनका कहना है कि दिया गया मुआवजा नाकाफी है और इससे नया कारोबार शुरू करना बेहद मुश्किल होगा। कई छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विधानसभा में पटवारी उठाएंगे मद्दा
इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही दुकानों को हटाने के विरोध में मौके पर पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दे चुके थे। अब उनका कहना है कि सरकार ने विकास के नाम पर सैकड़ों परिवारों को बेरोजगार कर दिया है और इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा।

स्मार्ट सिटी रोड से हटाई नौ झुग्गियां
इधर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की। स्मार्ट सिटी रोड पर रातों-रात बनी 9 झुग्गियों को हटाया गया, जबकि पॉलिटेक्निक चौराहा, एम्स गेट, चेतक ब्रिज और 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में फुटपाथ अतिक्रमण हटाए गए। कुल मिलाकर, शहर में विकास और विस्थापन के बीच टकराव एक बार फिर साफ नजर आया।

इनका कहना है
आनंद नगर तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है, इसलिए सड़क किनारे मौजूद दुकानों को हटाना जरूरी था। पटवारी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित 160 दुकानदारों को पहले ही कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

-भुवन गुप्ता, एसडीएम, गोविंदपुरा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.