
कई साल से एक ही ग्राम पंचायत में जमे भोपाल के 13 पंचायत सचिवों के तबादले किए गए हैं। इन्हें मिलाकर 7 दिन में कुल 43 सचिवों का ट्रांसफर किया जा चुका हैं। खास बात ये है कि इन्हें पुरानी पंचायत से कार्यमुक्त होने और नई पंचायत में ज्वाइन करने के बाद ही सैलरी और छुट्टी मिलेगी।
इससे पहले, 10 जून को जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने 30 सचिवों की लिस्ट को मंजूरी दी थी। वहीं, तबादलों की समय सीमा 17 जून की देर रात 13 सचिवों की एक और लिस्ट जारी की गई। क्राइटेरिया के साथ ही जनप्रतिनिधियों की पसंद का ध्यान भी रखा गया। इसके बाद लिस्ट जारी की गई। भोपाल में कुल 222 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं, दो जनपदें बैरसिया और फंदा है।
14 दिन में नई पंचायत में काम संभालना होगा