जेलेंस्की ने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त किया : वजह नहीं बताई, 3 दिन पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति को मारने की साजिश का पर्दाफाश हुआ था

Updated on 11-05-2024 12:37 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है। उनके बदले ये पद किसे मिलेगा अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। न ही ये बताया गया है कि सेहरी रुड को क्यों हटाया गया।

हालांकि, उन्हें हटाने का फैसला उस वक्त हुआ है जब 3 दिन पहले ही यूक्रेन में जेलेंस्की की हत्या की साजिश को बेनकाब किया गया था। इस मामले में यूक्रेन की स्टेट गार्ड सर्विस के ही 2 कर्नल्स को गिरफ्तार भी किया गया था।

जेलेंस्की को मारने के लिए आधुनिक हथियार दिए गए
यूक्रेन में गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे।

दोनों आरोपियों में से एक को रूस की खुफिया एजेंसी (FSB) ने जेलेंस्की की हत्या के लिए दो ड्रोन और आधुनिक हथियार दिए थे। जेलेंस्की की हत्या के लिए आरोपी ये हथियार अपने तीसरे साथी को देना चाहता था, पर साजिश से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

यूक्रेन के सीनियर अधिकारी भी थे टारगेट
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस साजिश में सिर्फ जेलेंस्की ही नहीं बल्कि और भी सीनियर अधिकारी टारगेट पर थे। उन्होंने कहा कि हत्या की कोशिशों की साजिश का खुलासा हो गया है। इसमें यूक्रेन की खुफिया एजेंसी (SBU) के प्रमुख वासिल मालीउक और यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव शामिल थे। यूक्रेन की जांच एजेंसी के मुताबिक, FSB का प्लान जेलेंस्की को किडनैप कर बाद में मारने का था।

पहले भी दो बार हो चुकी है जेलेंस्की को मारने की कोशिश
फरवरी 2022 में रुस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद जेलेंस्की को मारने की कोशिश कई बार रची गई है। पहली कोशिश अगस्त 2023 में की गई थी। इसमें जेलेंस्की को हवाई हमला कर मारने का प्लान था। तब यूक्रेन के मायकोलाइवएक में रहने वाली यूक्रेनी महिला को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले महीने (अप्रैल) में भी एक पोलिश व्यक्ति पर जेलेंस्की को मारने की साजिश का आरोप लगा था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया था कि इस व्यक्ति ने रूस को पोलैंड एयरपोर्ट की सुरक्षा की जानकारी दी थी। रूस ने इस एयरपोर्ट से यूक्रेन में घुस कर जेलेंस्की पर अटैक करने का प्लान बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.