युजवेंद्र चहल ने पहले खाया छक्का और फिर यूं निपटाया, देखें फ्रस्ट्रेटेड श्रेयस अय्यर ने क्या किया

Updated on 17-04-2024 12:55 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 के एक रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों की खैर नहीं थी। दोनों ही पारियों में 200 से अधिक रन पड़े और आखिरी गेंद तक चले मैच में राजस्थान ने रॉयल जीत दर्ज की। हालांकि, कुछ मौके ऐसे आए, जहां गेंदबाजों ने मैदान मारा। अब अनुभवी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर बीच एक छोटी, लेकिन रोमांचक जंग देखने को मिली। हालांकि, यहां एक बार फिर गेंदबाज जीत गया।

श्रेयस अय्यर ने मारा युजवेंद्र चहल को छक्का

कोलकाता की पारी के 13वें ओवर में अय्यर की आंखें चमक उठीं जब उन्होंने चहल की एक फुलर डिलीवरी देखी और उसे मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड में जमा दिया। गेंद रॉकेट की रफ्तार से भरे स्टेडियम में काउड के बीच गिरी। हालांकि, लेग स्पिनर ने अगली ही गेंद पर चतुराई से अपनी लंबाई थोड़ी छोटी की और इसका फायदा उठाया। श्रेयस अय्यर ने अपने पिछले शॉट को दोहराने की कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं।

श्रेयस अय्यर जानते थे वह आउट हैं
यह रॉयल्स के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट था, क्योंकि केकेआर के कप्तान पूरे विस्फोट के मूड में थे। उन्होंने सात गेंदों पर 11 रन बनाने के बाद मैदान छोड़ दिया। सुनील नरेन के शतक ने केकेआर को आरआर के खिलाफ 200 रन के पार पहुंचाया। ऑलराउंडर सुनील नरेन ने बल्लेबाज के रूप में अपना शानदार अभियान जारी रखा। वह आईपीएल के इतिहास में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे केकेआर खिलाड़ी बन गए।

शुरू से ही नरेन ने आरआर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और अपने कहर में विपक्ष के किसी भी खिलाड़ी को नहीं बख्शा। जब वह आउट हुए, तब तक बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 56 गेंदों पर 109 रन बनाए थे, इसके बाद रिंकू सिंह ने सिर्फ नौ गेंदों पर 20* रनों की सनसनीखेज पारी खेली, जिससे मेजबान टीम ने 20 ओवरों में 223/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, जोस बटलर ने शतक जड़ते हुए राजस्थान को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.