शर्मनाक हार, सेमीफाइनल की रेस से बाहर! अब छिनने वाली है हरमनप्रीत कौर से कप्तानी? मैच के बाद हो गया साफ

Updated on 29-06-2026 01:40 PM
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के इस टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रही। ग्रुप-ए के अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के कारण भारतीय महिला टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब हरमनप्रीत की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं जिस पर टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने स्थिति स्पष्ट की है।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर

इंग्लैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को एकतरफा अंदाज में मात दी। हालांकि, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन आखिरी ग्रुप मैच में मिली हार ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झेली हार

सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत को रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना था। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर भी खड़ा किया लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण टीम इस स्कोर का बचाव नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर भारत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

क्या छिनने वाली है हरमनप्रीत की कप्तानी?

इस दर्दनाक हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कोच अमोल मजूमदार से हरमनप्रीत कौर के भविष्य और उनकी कप्तानी पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि अंतिम फैसला सेलेक्टर्स का होगा, लेकिन वे हरमनप्रीत के साथ बने रहने के पक्ष में हैं। मजूमदार ने बयान दिया, 'कप्तान का फैसला करना सेलेक्टर्स का काम है। लेकिन अगर मुझसे पूछें, तो मेरा छोटा और सीधा जवाब हां होगा।'

कोच मजूमदार ने टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए माना कि आगे बढ़ने के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग के स्तर को सुधारना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में थोड़े और आक्रामक रुख की बात कही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.