युवराज-हरभजन ने दिव्यांग की एक्टिंग कर VIDEO बनाया:यूजर्स बोले- यह डिसएबल्ड का अपमान

Updated on 16-07-2024 02:30 PM

पूर्व क्रिकेटरों हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह और गुरकीरत मान के खिलाफ दिव्यांगों का मजाक उड़ाते हुए वीडियो बनाने और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है।

यह शिकायत नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसएबल्ड पीपल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरमान अली ने दी है। शिकायत में क्रिकेटरों के अलावा मेटा इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर संध्या देवनाथन का भी नाम शामिल है।

क्या है मामला
दरअसल हाल ही में इंग्लैंड मे हुई लीजेंड क्रिकेट चैंपियन में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उसके बाद हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें हरभजन, सुरेश रैना और युवराज सिंह बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल के गाने ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’की तर्ज पर लंगड़ाते हुए चेहरे पर दर्द दिखाने की एक्टिंग कर रहे हैं।

हरभजन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि लगातार 15 दिन खेलने के बाद पूरे शरीर की तौबा-तौबा हो गई है। वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद यूजर ने तीनों का विरोध जताते हुए वीडियो को दिव्यांगों का अपमान बताया था।

भज्जी ने वीडियो हटाते हुए माफी मांगी थी
भज्जी ने बाद में वीडियो को हटा लिया और उन्होंने माफी भी मांगी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि उनका या उनके साथियों का किसी भी व्यक्ति या समाज को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए बनाया गया था।

पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने भी जताई थी आपत्ति
इस वीडियो के सामने आने के बाद पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकीं बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने आपत्ति जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम परप अपनी लंबी पोस्ट में लिखा, ‘आप जैसे क्रिकेटस्टार्स से जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। प्लीज ऐसे लोगों का मजाक मत उड़ाइए जो दिव्यांग हैं। यह मजाक नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.