युवाओं का हवा में उड़ने का सपना हुआ साकार

Updated on 14-09-2023 06:37 PM

नीमच की प्रगति में एक अध्याय और जुड़ गया है। अब नीमच में युवाओं के हवा में उड़ने का सपना पूरा हुआ है। नीमच में नवीन हवाई पट्टी के विस्तार के साथ ही यहाँ चाइम्स एविएशन प्रायवेट लिमिटेड की मदद से नये पायलेट की ट्रेनिंग का सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर को शुरू करने में नीमच क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने ठोस प्रयास किये हैं। नीमच में नये पायलेट की ट्रेनिंग की शुरूआत भी हो चुकी है।

नीमच की पहचान सारे देश मे सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के रूप में होती रही है। अब पायलेट ट्रेनिंग सेंटर की वजह से भी नीमच की पहचान होगी। हिंगोरिया स्थित नवीन हवाई पट्टी में बनाये गये ट्रेनिंग सेंटर में युवा कामर्शियल पायलेट का लायसेंस प्राप्त कर सकेंगे। इस ट्रेनिंग सेंटर में देश-विदेश के युवा हवाई जहाज उड़ाना सीख रहे हैं। वर्तमान में 100 से अधिक युवक-युवतियाँ हॉस्टल में रह कर पायलेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार बताते हैंकि उन्होंने नीमच में पायलेट ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिये केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया था। इसके बाद नीमच में ट्रेनिंग सेंटर खुल सका है।

मुख्यमंत्री ने किया था पायलेट ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों अपने नीमच प्रवास के दौरान पायलेट ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.