कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या, भाजपा प्रत्‍याशी सहित समर्थकों पर मामला दर्ज

Updated on 17-11-2023 07:54 PM
छतरपुर। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होते ही एक घटना सामने आ गई जहां भाजपाई कार्यकर्ता की गाड़ी से एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई। मौत के बाद मामला कर माया और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा थाने पहुंच गए जहां थाने पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया और अरविंद पटेरिया सहित करीब 14 लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला अंतर्गत राजनगर विधानसभा 50 में खजुराहो थाना क्षेत्र अकौना रोड पर सुबह 3 बजे करीब दोनों प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार कर वाफिस लौट रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी कु विक्रम सिंह नातीराजा का काफिला और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया का काफिला का आमना सामना हो गया। दोनों के बीच वादविवाद एवं गालीगलौज हुआ। जब जाने लगे तो भाजपा प्रत्याशी के वाहन ने सलमान खान को कुचल कर हत्या कर दी।

एसडीओपी सलिल शर्मा का कहना है

कांग्रेस प्रत्याशी ने अरविन्द पटेरिया राधे बाबा विक्की सिंह सहित 15 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जायेगी। इधर मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा का कहना है मूझे सूचना मिली अरविन्द पटेरिया टोरियाटेक से लोगो को नोट बांट कर गांव गांव जा रहे हैं। मैं स्नेहफाल रोड पर रात्रि में गया अकौना के पास रोड पर इनकी गाड़ियां आ गई। इन लोगो ने गाली गलौच की मैंने इन लोगो से रास्ता छोड़ने को कहा। राधे बाबा विक्की सिंह सहित इनके समर्थकों ने अपशब्दों का प्रयोग कर बोले इनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो। मै दौड़कर वाहन में बैठ गया सत्यम शिवम सिंह बुन्देला और सलमान खान रोड पर रह गए। इन लोगो ने सत्यम शिवम एवं सलमान खान पर वाहन चढ़ाया। सत्यम शिवम को एक लड़के ने खिंच लिया। सलमान खान को वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन पर हत्या का झूठा आरोप लगाया जा रहा है जबकि विक्रम सिंह नाती राजा खुद नशे में थे।

भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित समर्थकों पर खजुराहो थाने में मामला दर्ज

राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी सख्त नजर आए। पुलिस ने राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.