भोपाल में युवक पर धारदार हथियार से हमला कहा-हमारा भाई जीत गया, हफ्ता देना पड़ेगा

Updated on 06-12-2023 12:29 PM

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में एक व्यक्ति पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भगवान दास डालिया मिलिट्री गेट के पास स्थित अपनी दुकान खोल रहे थे। तभी बदमाश गोलू राठौर आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। नहीं देने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। ​​​​​​राहगीर मोनू राठौर, माेनू प्रजापति और भूषण बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी घायल कर दिया।

घटना के विरोध में दोपहर 12 भाजपा कार्यकर्ता इकबाल मैदान में एकत्रित हो गए। उन्होंने डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। वहीं, भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे आलोक शर्मा के साथ कार्यकर्ता शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान आलोक शर्मा ने कहा- हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान दास डालिया पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने यह कहते हुए हमला किया था कि हमारा भाई जीत गया है, अब हफ्ता देना पड़ेगा।

आलोक शर्मा ने कहा- अब 11 बजे सब बंद होगा

आलोक शर्मा ने कहा- पिछले 8 दिन से लगातार कांग्रेस के कतिपय नेताओं के इशारों पर शहर की फ़िजा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर चाकू, तलवार, छुरियों से हमले हो रहे हैं। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम डरने वाले नहीं है। भाजपा की सरकार में पुराने भोपाल में गुंडे बदमाशों का कोई स्थान नहीं रहेगा। वहां कानून का पालन नहीं हो रहा है। लक्ष्मी टॉकीज, इमामी गेट और काजी कैंप सुबह 4 बजे तक खुला रहता है। अब इसे भी 11 बजे बंद करवाया जाएगा। इस संबंध में मैंने कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह से भी बात की है।

एक आरोपी पर 307-327 में केस दर्ज : DCP

भोपाल जोन 3 के डीसीपी रियाज इकबाल ने कहा- शाहजहांनाबाद इलाके में मिलिट्री गेट के पास एक व्यक्ति पर हमला हुआ है। घटनाक्रम में 4 लोग घायल हुए हैं। भिंड के रहने वाले एक आरोपी गोलू की पहचान हो चुकी है। वह लंबे समय से भोपाल में रह रहा है। उसने शराब के नशे में चाकू से हमला किया है। फरियादी का कहना है वह रुपयों की मांग भी कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 307 और 327 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.