'रील के चक्कर में ठुक जाओगे', वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी चेतावनी

Updated on 16-10-2026 11:12 AM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर पैपराजी को खास सलाह देते नजर आए।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बने। भारतीय टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और सम्मान समारोह के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वैभव ने भी खुशी-खुशी पोज दिए। वैभव ने कहा, 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे।'

वैभव को नहीं मिल पा रहा मौका

एशियन गेम्स में भारतीय टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर रही थी। वहां की पिच स्पिनर की मददगार थी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जा रहा था। उन्होंने सेमीफाइनल में 38 और फाइनल में 15 रनों की पारी खेली थी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह बेंच पर बैठे हैं। भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर रही है।

अभिषेक और संजू दोनों रन भी बना रहे हैं। इंग्लैंड में संजू सैमसन के फेल होने के बाद वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वहां पर भी कुछ नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे दौरे पर दो फिफ्टी लगाकर वैभव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाना है। उस मैच में भी वैभव के खेलने का चांस काफी कम नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
 16 October 2026
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है।…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की…
 16 October 2026
नई दिल्ली: रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन लग गया है। इसकी वजह से वह सीजन के पहले एल…
 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
Advt.