राजनीति तो जान ली, अब सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संघर्ष की कहानी

Updated on 06-10-2023 02:37 PM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। भारत में सड़क परिवहन और राजमार्गों के लिए सबसे लंबे समय तक काम करने वाले नितिन गडकरी को 'हाईवे मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। देश के विकास के लिए हमेशा आगे रहने वाले नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित फिल्म 'गडकरी' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

हाल ही में फिल्म Gadkari का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। अभिजीत मजूमदार की और अक्षय देशमुख फिल्म्स की बनाई यह फिल्म अक्षय अनंत देशमुख की है। इस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन अनुराग राजन भुसारी ने किया है। 'गडकरी' में नितिन गडकरी का किरदार कौन निभाएगा? ये जानने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। फिल्म 'गडकरी' के ट्रेलर और टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'गडकरी' पर बनी फिल्म कब होगी रिलीज?

फिल्म के बारे में डायरेक्टर अनुराग भुसारी कहते हैं, 'राजनीति में नितिन गडकरी का करियर बहुत बेहतरीन है। विद्वान, प्रभावी स्पीकर, कठोर, बड़े विचारों वाले नेता, सड़क सुधार के प्रवर्तक। लोग उनकी पर्सनैलिटी के हर पहलू को जानते हैं। समाज कल्याण के लिए जुनूनी इस नेता के राजनीतिक सफर को बहुत से लोग जानते हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी और यंग एज भी उतना ही दिलचस्प है। ऐसे नेता के जीवन को इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।'

इन नेताओं पर बनी हैं बायोपिक्स

पिछले कुछ सालों में कई नेताओं की बायोपिक्स दर्शकों के सामने आई हैं। लोगों के बीच 'ठाकरे', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'थलाइवी, पीएम', 'नरेंद्र मोदी' जैसी बायोपिक्स आ चुकी हैं। अब लोगों को गडकरी की बायोपिक का बेसब्री से इंतजार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.