" आप हमारे श्रवण कुमार हैं "

Updated on 30-01-2023 05:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से अनूपपुर रवाना होने के पहले स्टेट हैंगर पर वीडियो कॉल द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा से लौटे यात्रियों से वर्चुअल चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अनेक महिला- पुरूष बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप हमारे श्रवण कुमार हैं। आपने अनेक सुविधाएँ तीर्थ-यात्रियों को दी हैं। हमारे साथ सहायक भी यात्रा कर रहे हैं। कोई परेशानी नहीं हो रही। हम इसके लिए आपके आभारी हैं। तीर्थ-दर्शन के इच्छुक लोगों के लिए आपने यह योजना लागू की है।

तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान तीर्थ-यात्रियों ने कहा कि हम आपके सुखी समृद्ध होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आप से चर्चा कर मुझे भी तीर्थ-दर्शन का पुण्य लाभ मिल गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लागू मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना को अन्य प्रांतों ने भी लागू करने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश से सतना-रीवा और पन्ना के यात्रियों ने आज 24 से 29 जनवरी तक भगवान श्री द्वारिकाधीश और सोमनाथ की यात्रा करने के बाद मुख्यमंत्री से बातचीत की और यात्रा में मिली सुविधा के बारे में अवगत करवाया। बुजुर्गों ने ट्रेन में जय श्री राम का उदघोष करते हुए अपनी यात्रा की सुखद समाप्ति का उल्लेख किया और मुख्यमंत्री श्री चौहान का बार-बार धन्यवाद और आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.