भोपाल में विधायक पुत्र से मारपीट मामले में नया मोड़:आरोपी की मां बोली- थाने में भी मेरे बेटों को पीटा गया

Updated on 27-06-2026 02:39 PM
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना में आरोपी बनाए गए लक्की यादव की मां ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से शिकायत कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि देवराज गुर्जर और उनके साथियों ने पहले एमएलए रेस्ट हाउस के पास उनके बेटों के साथ मारपीट की। इसके बाद अरेरा हिल्स थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी उनके बेटों को पीटा गया।

उसे अधमरा कर दिया गया, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है। जब थाने में बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उन्होंने शिकायत में कहा कि दोनों बेटों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी।

अब लक्की की मां की ओर से पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो देवराज गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

देवराज बोले- पीटने के लिए आरोपी MLA रेस्ट हाउस तक घुस आए

विधायक पुत्र देवराज सिंह गुर्जर ने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात करीब 12:30 बजे वह मालवीय नगर स्थित MLA रेस्ट हाउस के अपने आवास की बालकनी में टहल रहे थे। इसी दौरान घर के सामने चार युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने युवकों से वहां से जाने के लिए कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों युवक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और छीनाझपटी भी की।

देवराज बोले- दोस्तों ने बचाई जान

देवराज के मुताबिक, शोर सुनकर उनके दोस्त हर्ष, मान और सौरभ बकोरिया मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि जाते समय चारों युवकों ने अपना नाम विक्की, पंकज, मयंक और सोह बताते हुए धमकी दी कि "नाम याद रखना, अगली बार नहीं छोड़ेंगे।

इसके बाद उन्होंने जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया और अरेरा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.