पर्यटन से योग के संदेश के साथ मना विश्व योग दिवस

Updated on 21-06-2024 06:22 PM

'पर्यटन से योग' का संदेश देने के लिए मध्य प्रदेश के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, भीमबेटका, सांची स्तूप सहित पचमढ़ी, मांडू, ग्वालियर एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन सखियों ने योग के विभिन्न आसान किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में 5 हजार से अधिक पर्यटन सखियों ने प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों पर योग किया। साथ ही पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के बारे में जाना। टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं को पर्यटन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय महिलाओं को विशेष प्रयास के तहत योग के लिए आमन्त्रित किया गया। जिससे वे पर्यटन स्थलों से अवगत हो सकें और दूसरों को भी पर्यटन के लिए प्रेरित करें। महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत 20 संकुलों के 50 पर्यटन स्‍थलों पर परियोजना सहयोगी संस्‍थाओं के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' को ध्‍यान में रखते हुये योग अभ्यास किया गया। परियोजना क्रियान्‍वयन में सहयोगी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन, जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद के सदस्‍यों, परियोजना के हितधारकों, होटेलियर्स, कौशल एवं आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्‍त युवतियों/महिलाओं, स्‍कूल एवं महाविद्यालयों की छात्राओं, पर्यटन उद्यम से जुड़े प्रतिष्‍ठानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि, महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्‍थल परियोजना का संचालन मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्भया कोष और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों को महिला पर्यटकों के जोड़ने और महिला पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालन किया जा रहा है। 10 हजार महिलाओं को रोजगार और 40 हजार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार मिलने के साथ महिला पर्यटकों में सहजता और सुरक्षा का भाव बढ़ रहा है। अब तक 8 हजार से अधिक महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र के 48 जॉब रोल में ट्रेनिंग दी गई है। "दिल खोल के घूमो "हिंदुस्तान के दिल में आप सेफ है" के ध्येय वाक्य के साथ पर्यटन बोर्ड द्वारा समुदाय के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश में महिला सोलो पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.