पंचायतों के काम में कसावट लाने भोपाल में कार्यशाला:प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने बनाई कार्ययोजना

Updated on 25-08-2025 02:15 PM

पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश की आज विकास भवन में कार्यशाला आयोजित की गई है। इसका मकसद पंचायतों के कामकाज को और बेहतर, पारदर्शी और जिम्मेदार बनाना है।

कार्यशाला में 52 जिलों के जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, टॉप और सबसे कम रैंक वाली पंचायतों के सरपंच समेत कुल 536 लोग शामिल हो रहे है। इनमें पंचायत सचिव, सहायक सचिव और 16 विभागों के नोडल अधिकारी भी मौजूद है।

कार्यशाला में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दीपाली रस्तोगी ने अच्छे काम करने वाले सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को सम्मानित किया।

समस्याएं गांव में ही हल कराएं

रस्तोगी ने कहा कि सरपंच एवं अधिकारी पंचायती राज की भावना को सशक्त बनाएं। गांव की समस्याओं का समाधान गांव में बैठकर ही करें। ग्रामसभा की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करें और गांव के विकास से संबंधित निर्णय सामूहिक रूप से लें।

उन्होंने कहा, हमारा देश गांवों में बसता है। शासन से मिलने वाली राशि का पारदर्शी और ईमानदार उपयोग सुनिश्चित करें। पंचायत को एक सरकार मानकर सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करें।

पंचायत राज संचालनालय के संचालक छोटे सिंह ने कार्यशाला में पीएआई (PAI) के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, पीएआई को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतारने की जरूरत है। ग्रामसभा की बैठकें पंचायती शासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.