भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार को टक्कर मार भागा ट्राला चालक, 10 घंटे लगा रहा जाम, 4 महीनों में 83 मौतों ने बढ़ाई चिंता

Updated on 02-07-2026 11:59 AM
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।हबीबगंज पुलिस ने पीड़ित कार चालक की शिकायत पर ट्राले के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण ट्राला सड़क पर फंस गया, जिससे एक तरफ का यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। दुर्घटना में ट्रैफिक सिग्नल और अन्य शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

देर रात घूमने निकले थे दोनों दोस्त

पुलिस के अनुसार, पिपलानी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण गौर अपने दोस्त अनिमेष यादव के साथ देर रात घूमने निकला था। न्यू मार्केट से लौटते समय दोनों नर्मदापुरम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। व्यापम चौराहे से 6 नंबर स्टॉप की ओर मुड़ते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार पलट गई, लेकिन दोनों युवकों की जान बच गई।

चार महीनों में 83 लोगों की गई जान

भोपाल नगरीय पुलिस के अनुसार, जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच शहर में 998 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 83 लोगों की मौत हुई और 801 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 की समान अवधि में 1022 सड़क हादसे और 830 घायल दर्ज किए गए थे। हादसों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

सेवानिवृत्त डीएसपी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होते हैं। उन्होंने सलाह दी कि रात के समय भारी वाहनों के पास छोटे वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। भारी वाहनों को पर्याप्त दूरी बनाकर चलना चाहिए और छोटे वाहनों को सुरक्षित अवसर मिलने पर ही ओवरटेक करना चाहिए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.