
भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आरटीओ) में शनिवार व रविवार के अवकाश के बाद सोमवार से काम शुरू हुए। बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, वाहन स्थानांतरण, वाहनों की फिटनेस कराने सहित अन्य आरटीओ संबंधी कार्य कराने वाले लोग आए।
सुबह 10 बजे आरटीओ खुला तो आधे घंटे बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस शाखा में कंप्यूटर पर साफ्टवेयर के सर्वर रफ्तार धीमी हो गई। सर्वर डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों की फोटो खींचाने सहित अन्य आनलाइन प्रक्रिया पूरी हो नहीं हो सकी। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की कतार लग गई। इससे लोग परेशान हुए। वहीं सर्वर डाउन होने से आरटीओ की फिटनेस शाखा के सामने से बाहर प्रवेश द्वार तक वाहनों की कतार लग गई। इससे समय पर वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी। वाहन मालिकों का ेदिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने से आरटीओ संबंधी सभी आनलाइन काम प्रभावित हुए। इधर त्योहारी सीजन पर बिके वाहनों की 550 गाड़ियों के दस्तावेज आरटीओ पहुंचे। डीलरों के कर्मचारियों ने संबंधित लोगों के वाहनों के पंजीयन कार्ड बनाने के लिए जरूरी कागजातों की फाइलें आरटीओ में जमा की। इससे पंजीयन कार्ड बनाने का काम भी प्रभावित हुआ। इससे आरटीओ में आवदेकों की अधिक भीड़ देखने को मिली। सामान्य तौर पर आरटीओ संबंधी लोगों के काम होते रहते हैं तो वो वापस लौटते रहती हैं, लेकिन काम होने के इंतजार में लोग खड़े रहे। इस संबंध में आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि सर्वर धीमा होने से काम प्रभावित हुए। जैसे ही सर्वर ठीक से चलने लगा, वैसे ही काम की रफ्तार बढ़ा दी गई। त्योहारी सीजन पर बिके वाहनों की जैसे-जैसे जरूरी कागजातों की फाइलें मिलती जा रही हैं, वैसे-वैसे पंजीयन कार्ड बनाए जा रहे हैं।