सितंबर माह के अंत तक जीजी फ्लाईओवर का कार्य होगा पूर्ण:मंत्री श्री राकेश सिंह

Updated on 24-06-2024 11:39 AM

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर और जेपी अस्पताल (1250) में निर्माणाधीन नवीन इमारत का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री सिंह ने गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जीजी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो, नगर निगम, और जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यों में समन्वय न होने के कारण यह देरी हो रही थी। अब सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य की गति को तेज किया गया है। विभागीय अधिकारियों की बैठक कर निर्माण कार्य को गति देकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये।

मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिये कि फ्लाईओवर का कार्य सितंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। 15 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। जीजी फ्लाईओवर से एमपी नगर आने वाला 60% ट्रैफिक गुजर जाएगा, जिससे केवल 5 मिनट में पौने तीन किमी की दूरी तय हो सकेगी।

मंत्री श्री सिंह ने जेपी अस्पताल (1250) में 26.63 करोड़ रुपये की लागत से 195 बेड और 4 ऑपरेशन थिएटर वाली निर्माणाधीन नवीन इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से भोपाल की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, जिससे नागरिकों को काफी सुविधा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.