पति से प्रताडि़त होकर दी थी महिला ने जान, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

Updated on 31-10-2023 12:06 PM

भोपाल राजधानी के कोलार उप नगर में एक युवक पर उसकी पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, इस मामले मेंं सहायक पुलिस आयुक्त रैंक की महिला अधिकारी ने जांच की और उसमें पाया कि महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने जैसा बड़ा कदम उठाया था। जांच के बाद कोलार थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित पर यह कार्रवाई कर ली है। जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी। इसके लिए थाना प्रभारी ने अपने थाने के जांच अधिकारी को आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए हैं।

कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आरती मालवीय पति भोलाराम रजक (23) दामखेड़ा झुग्गी बस्ती में रहती थी। बीती 2 अक्टूबर को महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पड़ताल व परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ पर सामने आया कि मृतका का पति भोला राम प्रताड़ना से परेशान था। साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के सामने अपने कथन दर्ज कराते हुए पति पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस पति की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मायके वालों को बताई थी मारपीट वाली बात

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को उसका पति जब मारपीट करता था तो उसने यह पूरी बात अपने मायके वालों को बताई थी, मायके वालों ने इसको लेकर पति से बात की थी तो उन्होंने महिला पर तमाम आराोप लगाए थे। बाद में मायके वालों उनको ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने को लेकर समझाया था। जब कोई असर नहीं हुआ तो महिला ने यह कदम उठा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.