दिल्ली में रोहित शर्मा के फैंस को मिलेगा 'खास ट्रीटमेंट'? रोहन जेटली की हार्दिक पंड्या पर चेतावनी

Updated on 05-04-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 में फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मुंबई में उनकी 'हूटिंग' की गई थी और टॉस प्रेंजेटेटर संजय मांजरेकर को मुंबई इंडियंस के कप्तान के समर्थन में आगे आना पड़ा और फैंस से मुंबई के कप्तान के प्रति सही व्यवहार करने की अपील करनी पड़ी। इस मुकाबले में फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को घेरते रहे। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसे 'गलत व्यवहार' बताया और प्रशंसकों से क्रिकेटर का सम्मान करने का आग्रह किया।

ऐसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने फैंस के व्यवहार पर बड़ा बयान दिया। आईपीएल मैचों की मेजबानी के दौरान उत्पन्न होने वाली स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीडीसीए द्वारा उठाए जाने वाले उपायों के बारे में उन्होंने कहा- अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आज तक, मैंने ऐसी स्थिति नहीं देखी है जहां हमने दर्शकों या व्यक्तियों को, मैच देखते हुए दुर्व्यवहार करते हुए देखा हो। भाग लेने वाली टीम या खिलाड़ियों या व्यक्तियों के प्रति दुर्व्यवहार या हूटिंग आदि की संभावना, यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हमने अनुभव किया है।

उन्होंने आगे कहा- यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हम स्पष्ट रूप से प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन अगर जरूरत पड़ी और हमें इस तरह की कोई स्थिति देखने को मिली तो जाहिर तौर पर उस समय उचित निर्णय लिया जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम 20 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैप्टिल्स के बीच आईपीएल 2024 मैच की मैजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.