क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में खेल, देखें मौसम पूर्वानुमान और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated on 15-10-2024 02:25 PM

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश को 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया पर मौजूदा लय को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।


फिलहाल रोहित ब्रिगेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने हाल ही में श्रीलंका में अपने दोनों टेस्ट मैच गंवा दिए। कीवी अपने पिछले पांच टेस्ट मैचों में से कोई भी जीत नहीं पाई है। भारत और न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में आखिरी टेस्ट मैच 2012 में खेला था। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया था।


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के लिए मौसम पूर्वानुमान


बेंगलुरु के लिए मौसम का पूर्वानुमान अनुकूल नहीं है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर में पूरे सप्ताह बारिश होगी। 16 और 17 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


पहले दो दिनों में करीब 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है और आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत के आसपास रहेगा। 16 अक्टूबर को 100 प्रतिशत बादल छाए रहने से तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि चिन्नास्वामी मैदान का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। इसलिए हल्की से मध्यम बारिश होने पर कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन लगातार वर्षा हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है।


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच किस चैनल पर देखें?


भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर फ्री में की जाएगी।


भारत बनाम न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत


रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

रिजर्व खिलाड़ी- हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।


न्यूजीलैंड


डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (उपकप्तान), टॉम लैथम (कप्तान), अजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, विल ओ'रूर्के।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.