युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिलाएंगे : श्री सखलेचा

Updated on 08-04-2023 05:29 PM

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। इस योजना से युवा काम सीखकर रोजगार हासिल कर आत्‍म-निर्भर बन सकेगे। मंत्री श्री  सखलेचा शुक्रवार को नीमच जिले के जावद  के ग्राम रूपपुरा में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर में महिलाओं के फार्म भरवाने के बाद लाडली बहनाओं से संवाद कर रहे थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।

मंत्री श्री सखलेचा ने  महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएँ एवं युवतियाँ भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी। इस योजना के तहत सिलाई, ब्‍यूटी पार्लर, कम्‍प्‍युटर प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गाँव कस्बे या शहर में की जायेगी।यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान  किया।

     मंत्री श्री सखलेचा ने गाँव में बापूजी मंदिर में विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से 50 हजार रूपये स्‍वीकृत करने की बात भी कही। उन्‍होंने कहा कि जावद क्षेत्र के एक हजार युवाओं को मुख्‍यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.