साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी संग रोमांस करेंगे जुनैद खान? बॉलीवुड डेब्यू से पहले आमिर खान के बेटे को मिली दूसरी फिल्म

Updated on 14-09-2023 02:54 PM
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं। वो हाल ही में एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ स्पॉट हुए तो दूसरी तरफ उनकी बेटी आइरा खान की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि वो 3 जनवरी 2024 को उदयपुर में मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी करेंगी और आमिर खुद जोरशोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आमिर के कमबैक को लेकर भी चर्चा हो रही है और अब उनके बेटे जुनैद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जुनैद के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी दूसरी फिल्म की खबर, जिसमें साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी होंगी। आइये जानते हैं इस बारे में डिटेल में।

जानकारी के मुताबिक, Aamir Khan और Reena Dutta के बेटे जुनैद खान भी बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। उनके डेब्यू को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि वो यशराज बैनर की फिल्म 'महाराजा' से डेब्यू करेंगे। उन्होंने कुछ महीनों पहले शूटिंग भी की थी। आमिर खुद सेट पर पहुंचे थे।

खुशी कपूर संग काम करने की चर्चा

इसके अलावा ये खबर आई थी कि Junaid Khan 'लव टुडे' (तमिल मूवी) के हिंदी रीमेक में काम करेंगे। ये उनकी दूसरी मूवी होगी। इसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर होंगी। इसके अलावा वो अपने पापा के प्रोडक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज 'प्रीतम प्यारे' का भी हिस्सा होंगे। लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि वो साई पल्लवी संग काम करने जा रहे हैं।

साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू मूवी

ये एक रोमांटिक मूवी होगी, जिससे साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जल्द ही वो जुनैद संग इस पर काम शुरू करेंगी। हमारे सहयोगी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे सुनील पांडे डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

आमिर खान का कमबैक

'लाल सिंह चड्ढा' मूवी के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक का ऐलान किया था। इस बीच खबर आई थी कि वो कमबैक करने जा रहे हैं। मूवी का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन वो अगले साल क्रिसमस पर वापसी करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.