क्या पेरिस पैरालिंपिक में 10 गोल्ड जीतेगा भारत:सुमित जेवलिन में तो अवनी शूटिंग में दावेदार, टोक्यो में जीते थे रिकॉर्ड 19 मेडल

Updated on 29-08-2024 05:14 PM

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स की शुरुआत 28 अगस्त को हो गई है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। गेम्स में भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा ले रहे हैं। इनके साथ 95 अधिकारी भी गए हुए हैं।

भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में 5 गोल्ड के साथ रिकॉर्ड 19 मेडल जीते थे और वह रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके 3 साल बाद भारत का लक्ष्य गोल्ड मेडल की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक मेडल जीतना है। स्टोरी में आगे जानेंगे कि इस बार भारत के लिए मेडल जीतने के दावेदार एथलीट कौन-कौन हैं....

1. सुमित अंतिल (मेंस जेवलिन थ्रो-F64)
टोक्यो पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर सुमित से भारत को एक बार फिर से गोल्ड की उम्मीद है। सुमित ने टोक्यो में 68.55 मीटर का रिकॉर्ड ब्रेकिंग थ्रो किया था। टोक्यो के बाद से सुमित ने पेरिस 2023 और कोबे 2024 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 गोल्ड और एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। 2023 हांगझोउ में हुए चौथे पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो करके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडा था। पेरिस पैरालिंपिक ओपनिंग सेरेमनी में उन्हें भारत का ध्वजवाहक बनाया गया।

2. मरियप्पन थंगावेलु (मेंस हाई जंप- T63)
मेंस हाई जंप में 2 बार के पैरालिंपिक मेडलिस्ट मरियप्पन थंगावेलु ने रियो 2016 में 1.89 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता था, साथ ही टोक्यो 2020 में 1.86 मीटर के साथ उन्होंने सिल्वर जीता था। उन्होंने बीते साल हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था। इस बार इस इवेंट में भारत के पास एक से ज्यादा मेडल आ सकते हैं। मरियप्पन थंगावेलु के साथ शरद कुमार और शैलेश कुमार भी मेडल की बड़ी होप हैं। इसके सामने अमेरिका के सैम ग्रेवी और एज्रा फ्रेंच की चुनौती होगी।

3. अवनी लखेरा (शूटिंग)
मनु भाकर से पहले एक ही स्पोर्ट इवेंट में 2 मेडल जीतने वाली अवनी लखेरा के पास इतिहास दोहराने का मौका है। अवनी ने टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में गोल्ड सहित 2 मेडल जीता था। वो पैरालिंपिक गेम्स में ऐसा करने वाली पहली फीमेल एथलीट हैं। अवनी शूटिंग के 3 इवेंट्स में भाग लेंगी।

4. शीतल देवी (आर्चरी)
17 साल की शीतल देवी ने छोटी-सी उम्र में अपना नाम बनाया है। दुनिया में बिना आर्म के आर्चरी करने वाले बहुत कम तीरंदाज है। इस पैरालिंपिक में शीतल उन 3 आर्चर में से एक हैं जो पैर की मदद से तीरंदाजी करेंगी। शीतल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वे इस बार मिक्स्ड और सिंगल्स के इवेंट में भाग लेंगी।

5. कृष्णा नगर (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स SH6)
प्रमोद भगत पर बैन लग जाने के बाद से भारतीय दल में कम ही शटलर्स है जिनसे मेडल की उम्मीद है। उनमे से एक कृष्णा नागर हैं, जो बैडमिंटन की SH-6 कैटेगरी में टोक्यो में जीते गोल्ड को डिफेंड करने उतरेंगे।

6. मनीषा रामादास (बैडमिंटन विमेंस सिंगल्स SU5)
मात्र 19 साल की उम्र में 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और इस साल की शुरुआत में सिल्वर जीतने वाली विमेंस बैडमिंटन स्टार मनीषा से पैरालिंपिक मेडल की उम्मीद है। इंडिया की थुलैमाथि मुरुगेशन इस कैटेगरी की टॉप सीड प्लेयर हैं।

7. भविना पटेल (टेबल टेनिस, विमेंस सिंगल्स WS4)
टोक्यो में टेबल टेनिस में मेडल लाना भारत के लिए सबसे बड़ी बात थी। टेबल टेनिस में भविना पटेल ने अपनी रैंक से 12 बड़े रैंक को हराकर टोक्यो गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। उनसे एक बार फिर से मैडल लाने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.