दिल्ली लगाएगी जीत की हैट्रिक या हैदराबाद जारी रखेगी अपनी तबाही? जानें किन 11 के साथ उतर सकती है टीमें

Updated on 19-04-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स खराब शुरुआत के बाद अब वापसी कर रही है और उनका मुकाबला आईपीएल के 35वें मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम ने अपने 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और वो इस वक्त अंक तालिका में चौथे नंबर पर हैं। वहीं दिल्ली की टीम ने लगातार दो जीत हासिल की हैं और वो पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं। दोनों टीमें अब तक 23 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से हैदराबाद ने 12 और दिल्ली ने 11 मैच जीते हैं। दोनों ही टीमें अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन दिल्ली में किसी एक टीम का विजयरथ रुकना तय है। तो आइये जानते हैं कि इस मैच में दिल्ली और हैदराबाद किन 11 के साथ उतर सकती है।

पिछले दो मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार कमबैक किया है और लखनऊ-गुजरात को उन्हीं के घर में जाकर हराया है। ऐसे में कैपिटल्स अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को ज्यादा छेड़ना नहीं चाहेगी। हां, हो सकता है कि अगर डेविड वॉर्नर अपनी उंगली की इंजरी से रिकवर हो गए होंगे तो वह जरूर खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा डीसी का अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना मुश्किल लग रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर/सुमित कुमार, जैक फ्रेसर मैक्गर्क, शे होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद।
किन 11 के साथ उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद?

सनराइजर्स हैदराबाद की गाड़ी भी इस वक्त आईपीएल में पूरी रफ्तार से भाग रही है। वह हर टीम को तबाह करते हुए दिल्ली पहुंचे हैं। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपने लगातार 3 पिछले मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है। वहीं पिछले मुकाबले में तो उन्होंने आरसीबी को उनके घर में घुसकर रिकॉर्ड तोड़ 287 रन बनाकर हराया था। ऐसे में कही न कही दिल्ली के गेंदबाजों को हैदराबाद के बल्लेबाजों को लेकर टेंशन हो सकती है।
हालांकि दिल्ली के गेंदबाज भी इस वक्त गजब फॉर्म में है। उन्होंने गुजरात को पिछले मैच में 89 रन पर ही ऑल आउट कर दिया था। बल्ले और गेंद में एक शानदार कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। वहीं बात करें हैदराबाद की प्लेइंग 11 की तो वह भी दिल्ली की तरह अपना विनिंग कॉम्बिनेश बिगाड़ना नहीं चाहेंगे और सेम प्लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.