राहुल द्रविड़ से क्यों अलग होगी गौतम गंभीर की कोचिंग? ड्रेसिंग रूम का माहौल यूं बदल जाएगा

Updated on 10-07-2024 01:43 PM
टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत के साथ ही चार शानदार अध्याय का ऐतिहासिक अंत हो गया। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉप स्कोरर रहते हुए इस फॉर्मेट का अलविदा कहा। रविंद्र जडेजा ने भी हथियार डाले तो इन सब सरप्राइज बातों से विपरीत राहुल द्रविड़ का हेड कोच के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण कोच बनकर गए तो इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उम्मीद के मुताबिक गौतम गंभीर को हेड कोच बनाने का ऐलान कर दिया।

आईपीएल विजेता मेंटॉर vs विश्व कप 2024 विजेता कोच

गौतम गंभीर की मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंचती तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपना तीसरा खिताब जीता। शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी जब चैंपियन बनी तो ट्रॉफी देने के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह चेन्नई में मौजूद थे तो वह गौतम गंभीर से लंबी बातचीत करते नजर आए। अब बोर्ड ने गंभीर को हेड कोच बनाने का ऐलान किया है।

द्रविड़ कूल तो काम से ही नहीं, दिखने में आक्रामक

राहुल द्रविड़ कूल रहते हैं। भले ही उनकी कोचिंग आक्रामक रही, लेकिन वह अपनी सादगी और कूलनेस के लिए मशहूर रहे। बहुत कम ऐसे मौके आए, जब उन्होंने विपक्षी टीम से आंखें मिलाई हों या कुछ कहा हो, लेकिन इसके उलट गौतम गंभीर अलग तरह के खिलाड़ी रहे हैं। वह विपक्षी टीम को उसी अंदाज में जवाब देने में विश्वास रखते हैं। यानी अब वह समय आ गया है, जब टीम के ड्रेसिंग में विराट कोहली और सिराज के अलावा भी कई फायर ब्रांड रहेंगे।

जिद, जुनून और तेवर पर होगा जोर

इसमें कोई शक नहीं कि किसी भी समय भारतीय टीम जीत के इरादे से नहीं उतरी, लेकिन अब यह सब उसकी बॉली लैंग्वेज में भी दिखाई देगी। जीत की जिद, किसी भी दम पर सफलता का जुनून और आंखों में आंखें डालकर जवाब देने का तेवर उसे पुराने अंदाज वाली 1980 के समय की विंडीज और 2000 के आसपास वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जितना खूंखार बना देगी।

परंपरा प्रतिष्ठा अनुशासन पर मुरव्वत नहीं

गौतम गंभीर को ऐसे शख्स के तौर पर जाना जाता है, जो सख्त हैं। वह बड़े फैसले लेने से चूकते नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि कई बार खिलाड़ी डोमेस्टिक खेलने से कतराते हैं या फिटनेस का बहाना बनाते हैं। वर्कलोड की बात करके छुट्टी भी लेते हैं, लेकिन शायद अब यह नहीं चेलगा। बीसीसीआई को हारकर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर कार्रवाई करनी पड़ी थी, लेकिन आने वाले समय में संभव है कि लिस्ट थोड़ी लंबी हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.