भारत ने ट्रंप के टैरिफ पर तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी.... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इतने दिन बाद क्या बताई वजह?

Updated on 22-09-2025 03:42 PM
नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिका के 50% टैरिफ लगाने पर भारत ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, क्योंकि इंडिया का दिल बड़ा है। दो दिन की मोरक्को यात्रा पर भारतीय समुदाय से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भारत से इम्पोर्ट सामान पर 50% टैरिफ लगाया था, तब भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, 'हमने प्रतिक्रिया नहीं दी… जो बड़े दिल और व्यापक सोच वाले होते हैं, वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।'

राजनाथ सिंह रविवार को वे मोरक्को पहुंचे, जहां कासाब्लांका के मिलिट्री कमांड के प्रमुख और वहां भारत के राजदूत संजय राणा ने उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के कई सदस्य और इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह बरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8x8 बनाएगा और अफ्रीका में भारत का पहला रक्षा निर्माण केंद्र होगा। राजनाथ सिंह ने इसे भारत की रक्षा उद्योग की वैश्विक पहुंच का अहम पड़ाव बताया।

भारत ने पाक सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनायाः राजनाथ

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब आतंकवादी पहलगाम हमले के दौरान पीड़ितों से उनका धर्म पूछ रहे थे, तब भारत ने ऐसा नहीं किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने किसी का धर्म देखकर नहीं, उनके कर्म देखकर मारा। राजनाथ सिंह ने साफ किया कि भारत ने किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा, 'अगर हम चाहते, तो किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने पर हमला कर सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। यही भारत का चरित्र है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए।'

मैं भी भारत हूं

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर पर कहा, 'पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर जल्द ही भारत का हिस्सा होगा। वहां के लोग खुद यह मांग कर रहे हैं।' पांच साल पहले कश्मीर घाटी में सेना को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत को पीओके पर हमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक दिन पीओके खुद कहेगा - 'मैं भी भारत हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.