कौन हैं ये बुजुर्ग, जिन्‍हें झुककर प्रणाम कर रहे हैं PM मोदी? 'सेंगोल' से है खास कनेक्शन

Updated on 29-05-2023 08:53 PM
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। आज पूरा देश इस गौरवशाली क्षण का गवाह बना है। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इस तस्वीर में पीएम मोदी कुर्सी पर बैठे एक बुजुर्ग को झुककर प्रणाम कर रहे हैं। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि यह शख्स कौन हैं? जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी इतना मान सम्मान दे रहे हैं। दरअसल 97 वर्षीय इस बुजुर्ग का नाम वुम्मिदी एथिराजुलु है। यह वुम्मिदी बंगारू चेट्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं। इनके परिवार ने ही संसद में स्थापित किए गए 'सेंगोल' को 75 साल पहले बनाया था। नए संसद भवन के ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल की स्थापना के मौके पर वुम्मिदी एथिराजुलु (Vummidi Ethirajulu) भी आए। पीएम मोदी ने उन्हें झुक कर प्रणाम किया।

इस अवसर पर वुम्मिदी बंगारू चेट्टी परिवार के 97 वर्षीय वुम्मिदी एथिराजुलु ने कहा, 'यह बहुत गर्व का क्षण है।' वुम्मिदी एथिराजुलु तब 20 साल के थे, जब उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर सेंगोल बनाया था। उधर वुम्मिदी बंगारू ज्वैलर्स के चेयरमैन वुम्मिदी सुधाकर ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन में ‘सेंगोल’ स्थापित किया। 75 साल पहले हमारे परिवार ने ‘सेंगोल’ बनाया था।'

कहां लगा है सेंगोल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल को स्थापित कर दिया है। इससे पहले संतों ने विधि-विधान, पूजा-हवन और मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सेंगोल को प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा। प्रधानमंत्री ने लोक सभा अध्यक्ष बिरला के साथ नए संसद भवन में बने लोक सभा चैंबर में जाकर लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप इस पवित्र सेंगोल को स्थापित किया। यह भारत के आजादी के वर्ष यानी 1947 में तमिलनाडु से लाया गया, वही सेंगोल है जिसे 14 अगस्त 1947 को रात के 10:45 बजे के लगभग अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर देश के तत्कालीन और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सौंपा था।

पूजा-हवन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इससे पहले रविवार सुबह संसद भवन पहुंचने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने संसद भवन परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम किया। महात्मा गांधी को प्रणाम करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-हवन किया। इस दौरान भी लोक सभा अध्यक्ष बिरला उनके साथ बगल में बैठे रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.