सफेद कुर्ता, काली सदरी, माथे पर टीका... अमेरिका में राहुल गांधी के इस लुक के मायने समझ‍िए

Updated on 31-05-2023 07:32 PM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा विवादों में घिर गई थी। वहां की गई कुछ टिप्पणियों पर देश में खूब बवाल हुआ। बीजेपी ने संसद में कांग्रेस और राहुल को घेरने में कोई असर बाकी नहीं रखी। अब राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं तो थोड़ा बदलाव दिख रहा है। मंगलवार को जब उनका विमान लैंड हुआ, तब वह जींस-टी शर्ट में थे। बुधवार को राहुल ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में संबोधन दिया। निशाने पर नरेंद्र मोदी सरकार थी, मगर लुक बदला हुआ था। ब्रिटेन में राहुल जहां पश्चिमी परिधानों में नजर आए थे, अमेरिका में देसी हो गए हैं। बुधवार के कार्यक्रम में राहुल ने सफेद कुर्ता-पाजामा और काली सदरी पहनी। लंदन के बंदगला सूट के मुकाबले देसी अंदाज अपनाकर राहुल शायद खुद को भारतीय दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। यह विदेश में उनकी छवि को मजबूत करने की कोशिश भी हो सकती है।

अमेरिका में राहुल का देसी अंदाज देखिए

राहुल का बुधवार को कैलिफोर्निया के सांता क्‍लारा में कार्यक्रम था। यहां भारतीय तरीके से माथे पर टीका लगाकर राहुल का स्वागत हुआ। राहुल यहां पर एक्टिविस्‍ट्स, एकेडेमिक्‍स और सिविल सोसायटी से मुखातिब थे। निशाने पर बीजेपी और मोदी थे। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा, 'सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन कुछ काम नहीं किया और यात्रा का असर बढ़ता गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि 'भारत जोड़ो' का आइडिया सबके दिलों में है।

राहुल की लंदन यात्रा ने खूब मचाया था बवाल

मार्च 2023 में राहुल गांधी लंदन गए थे। गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा था कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में फेल रहे हैं। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर देश में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। आरोप लगे कि वह विदेशी ताकतों से भारत में दखल देने का आह्वान कर रहे हैं। राहुल ने कहा था कि 'मेरे बारे में मंत्रियों ने झूठ बोला जबकि मैंने कोई ऐसी बात नहीं की थी, जो देश के खिलाफ हो।'

राहुल के लंदन में तीन कार्यक्रम थे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने सूट और टाई पहना। दूसरे कार्यक्रम में वह बंदगला पहने दिखे और भारतीय पत्रकारों से बात करते हुए कुर्ता-पाजमा पहना। हालांकि, अमेरिका में पहले दिन से उन्होंने देसी लुक अपनाया है।

US में क्‍या है राहुल गांधी का कार्यक्रम

राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्यता के बाद अपने डिप्‍लोमेटिक पासपोर्ट को सरेंडर कर दिया था। वह जनरल साधारण पासपोर्ट पर अमेरिका गए हैं। कांग्रेस के अनुसार, राहुल सैन फ्रांसिस्को यानी सिलिकॉन वैली में भारतीय प्रवासियों, उद्यम पूंजीपतियों, तकनीकी अधिकारियों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।

राहुल वाशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें भारतीय लोकतंत्र के भविष्य, भाषण की स्वतंत्रता और टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास पर नेशनल प्रेस क्लब में उनका भाषण शामिल है। वाशिंगटन डीसी में पूर्व कांग्रेस प्रमुख अमेरिकी सांसदों और थिंक टैंक से भी मिलेंगे और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम और शीर्ष व्यापारिक नेताओं, सीनेटरों और कांग्रेसियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

इसके बाद वह न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड क्लब में विचारकों के साथ बैठक करेंगे। वह दोपहर के भोजन के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और रचनात्मक उद्योग में सफल भारतीय-अमेरिकियों के समूह से मिलेंगे। 4 जून को राहुल गांधी न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। (IANS इनपुट्स)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.