कहां है निगम अमला:एम्स की बाउंड्री वॉल के पास कर्मचारियों ने कचरे में लगाई आग, 20 पेड़ झुलसे

Updated on 18-04-2025 01:42 PM

एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20 से ज्यादा पेड़ झुलस गए। कचरा जलाने वाले कर्मचारी एम्स की फायर सेफ्टी के लिए हायर की गई एजेंसी के कर्मचारी हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का कहना है कि डीडीए को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल इस मामले में कार्रवाई के लिए लोकल प्रशासन से संपर्क करें।

एम्स के गेट नंबर 2 से लगी बाउंड्री वॉल के पास पेड़ों की पत्तियों के कचरे में आग लगा दी गई। इससे 20 से अधिक छोटे-बड़े पेड़ झुलस गए।

एक बार में जलाकर साफ कर रहे हैं...

 यहां से गुजर रहे वकील हर्षवर्धन तिवारी व अन्य लोगों ने आपत्ति ली। तिवारी के मुताबिक कर्मचारियों का तर्क यह था कि यहां कचरे में बारबार आग लगती है, इसलिए एक बार में पूरा कचरा जलाकर साफ किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.