मध्य प्रदेश में कहां होती है सबसे ज्यादा बारिश और कहां पड़ता है सूखा, समझें मानसून का पूरा गणित

Updated on 11-09-2024 10:47 AM
डिंडोरी: हरियाली की चादर से ढकी पहाड़ियां, झीलों में बहता ठंडा पानी और हवा में बसी ताजगी... जी हां! हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश में मानसून की। वही मानसून, जिसमें कांची के जंगलों से लेकर पचमढ़ी की हरी-भरी वादियों तक, हर जगह एक नया जीवन फूटता है। छतरपुर के किले और महलों पर बूंदें जब चमकती हैं, तो यह न केवल उनके ऐतिहासिक महत्व को बढ़ा देती हैं बल्कि उन्हें एक मनमोहक रूप भी प्रदान करती हैं। बारिश के मौसम में यहां के जलप्रपात अपनी खूबसूरती से चकाचौंध कर देते हैं।

कब आता है मानसून


मध्य प्रदेश में वर्षा ऋतु का आगमन मध्य जून से प्रारम्भ हो जाता है। जून माह में उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यून वायुदाब केन्द्र बनने से महासागरों के ऊपर से बहने वाली हवाएं इस ओर चलने लगती हैं। यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण अधिक वर्षा होती है। वर्षा, धूप की कमी तथा अधिक आर्द्रता होने के कारण तापमान गिरने लगता है, परन्तु जुलाई के पश्चात् औसत मासिक तापमान एक समान रहता है। पठारी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होती है, क्योंकि ऐसे स्थलों की ऊंचाई अपेक्षाकृत अधिक होती है।

कब जाता है मानसून


अक्टूबर तक आते-आते वर्षा की मात्रा न्यूनतम हो जाती है, जिसके कारण तापमान पुनः बढ़ जाता है, इसलिए सितम्बर-अक्टूबर की गर्मी को द्वितीय ग्रीष्म ऋतु कहा जाता है। संपूर्ण राज्य की औसत वर्षा लगभग 112 सेमी है, जो इस आंकडे को पार कर गई है। अभी भी मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

इस बार कहां से ली एंट्री


21 जून 2024 को झमाझम बारिश के साथ प्रदेश में मानसून ने एंट्री ली। इस बार मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ। इसके बाद पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में एंट्री ली। अब यह पूरे प्रदेश में पूरी तरह पैर फैला चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं मानसून के सीजन में सबसे ज्यादा बारिश एमपी के किस जिले में होती है? आइए बताते हैं...

सबसे ज्यादा भीगते हैं ये जिले


राज्य के पूर्वी हिस्से में औसत वर्षा 150 सेमी से अधिक होती है। इस क्षेत्र में स्थित पंचमढ़ी, महादेव पर्वत, मण्डला, सीधी तथा बालाघाट में अधिक वर्षा होती है। सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र पचमढ़ी (199 सेमी) सतपुड़ा श्रेणी के अन्तर्गत आता है।

औसत से अधिक वर्षा वाले जिले


इस क्षेत्र में बैतूल, छिन्दवाड़ा, सिवनी, होशंगाबाद, नरसिंहपुर इत्यादि जिले आते हैं। पूर्वी भाग में स्थित होने के कारण इन जिलों में अधिक आर्द्रता होने से अधिक वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में लगभग 125 सेमी से 150 सेमी तक वर्षा होती है।

इन जिलों में होती है औसत बारिश


इस क्षेत्र में औसतन वर्षा 75 सेमी से 100 सेमी के बीच होती है। प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी जिले इस क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं। मध्य उच्च पठार, बुन्देलखण्ड का पठार, रीवा-पन्ना पठार में औसत वर्षा होने का कारण वायुमण्डलीय आर्द्रता का कम होना एवं क्षेत्रीय स्थलाकृति का प्रभाव है।

राज्य का पश्चिमी क्षेत्र निम्न वर्षा वाला क्षेत्र है। यहां औसत वर्षा 50 सेमी से 75 सेमी तक होती है। इस क्षेत्र में निम्न वर्षा होने का प्रमुख कारण मानसून का आर्द्रता से न्यून होना है। दक्षिण-पूर्वी मानसून यहां तक पहुंचते-पहुंचते आर्द्रता रहित या न्यून आर्द्रता से युक्त रह जाता है, इसलिए इस क्षेत्र में निम्न वर्षा होती है। राज्य के नीमच, मन्दसौर, रतलाम, धार, झाबुआ इत्यादि जिले इस क्षेत्र में आते हैं। गोहद (भिण्ड) में सबसे कम वर्षा होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.