कहां से आया था गिप्पी ग्रेवाल और सलमान खान को धमकी भरा पोस्ट? पुलिस ने ढूंढ निकाला सबूत

Updated on 01-12-2023 02:18 PM
कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवार के कनाडा वाले बंगले पर दबाकर गोलीबारी हुई। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली। सिंगर के साथ साथ सलमान खान को भी एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को पता चला है कि आखिर धमकी भरा पोस्ट कहां से आया था। मालूम हो, इस धमकी के बाद एक बार फिर सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने ट्रेस कर लिया है कि आखिर पोस्ट भेजने वाले आरोपियों की लोकेशन क्या थी। गिप्पी ग्रेवाल के घर फायरिंग के बाद फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने अकाउंट से धमकी दी गई थी जो कि यूरोपियन देश के जरिए पोस्ट जनरेट किया गया था।

धमकी के मामले में पुलिस को क्या पता चला

रिपोर्ट का कहना है कि सलमान खान और गिप्पी ग्रेवाल को धमकी यूरोप के देश से मिली थी। मुंबई पुलिस को शक है कि ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल पुलिस ने नहीं दी है।

आखिर क्या था उस फेसबुक पोस्ट में

फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'बहुत सलमान खान भाई भाई करता फिरता है। अब तेरा भाई भी तुझे नहीं बचा पाएगा। ये भी मत समझना कि दाऊद या फिर कोई भाई तुझे बचा लेगा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तूने जो कहा वो भूलाया नहीं जा सकता। इसका सबक तो तुझे पक्का मिलेगा।'

सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई

सलमान खान से दोस्ती पर गिप्पी ग्रेवाल का रिएक्शन भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि उनकी एक्टर संग दोस्ती नहीं है सिर्फ काम की वजह से मिलना जुलना हुआ था। वहीं इन धमकियों के बाद एक बार फिर सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी को बढ़ाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.