जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-09-2023 06:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाल परेड मैदान पर अतिथि शिक्षक पंचायत को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत का शुभारंभ किया।

अतिथि शिक्षकों का अनुबंध अब एक साल का होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए वर्ग-1 को 9 हजार रुपए के स्थान 18 हजार रुपए, वर्ग-दो को 7 हजार के स्थान पर 14 हजार रुपए और वर्ग-तीन को 5 हजार के स्थान पर 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का अनुबंध एक साल का होगा।

अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की योजना बनाई जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों का आरक्षण 25 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथि शिक्षकों को माह की निश्चित तिथि को मानदेय की राशि प्राप्त हो। साथ ही पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्ग-1 में 15,920, वर्ग-2 में 38,294 तथा वर्ग-3 में 13,695 में कुल 67910 अतिथि शिक्षक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.