जब विलेन ने गलती से किया रवीना टंडन को Kiss, एक्ट्रेस को हुई उल्टी, बोलीं- छी, जाओ यार 100 बार मुंह धो

Updated on 29-09-2023 02:35 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं। इन सालों में उन्होंने 'शूल' से लेकर 'मातृ' से लेकर 'अरण्यक' जैसे शानदार प्रोजेक्ट में काम किया है। रवीना टंडन उन एक्ट्रेस में से भी एक हैं जिन्होंने फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी को फॉलो किया है। मगर एक किस्सा वो भी है जब उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से लिप किस किया था। इसके बाद जो हुआ, वो खुद रवीना ने बताया है।

रवीना टंडन ने हाल में ही 'लहरें रेट्रो' को इंटरव्यू दिया। इस बीच उन्होंने बताया कि वह हमेशा से ही पर्दे पर किसिंग सीन्स से बचती हैं। वह बिल्कुल भी ऐसे सीन्स में कंफर्टेबल नहीं होती है।


गलती से को-एक्टर ने कर दिया था किस

मगर रवीना टंडन के साथ एक किस्सा ऐसा था जब उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से किस कर दिया था। स्क्रिप्ट का ये सीन हिस्सा भी नहीं था। इसके बाद वह इतना असहज हो गई थीं कि उन्होंने उल्टी तक कर दी थी। हालांकि बाद में उस एक्टर ने उनसे माफी भी मांगी थी।

बेटी राशा के किसिंग पॉलिसी पर बोलीं रवीना टंडन

इंटरव्यू के दौरान Raveena Tandon से पूछा गया कि आपने तो हमेशा से नो किसिंग पॉलिसी को चुना है। लेकिन क्या आप बेटी से भी ऐसी ही पॉलिसी फॉलो करने को कहेंगी? इस पर रवीना टंडन ने कहा कि फिल्मों में Kiss न करना उनकी चॉइस थी। क्योंकि वह ऐसे सीन्स करने में बिल्कुल भी सहज नहीं होती। अगर बेटी राशा कभी फिल्मों में ऐसा कुछ करना चाहे तो कर सकती है। बस बात आती है कंफर्टेबल होने की। अगर वह भी अनकंफर्टेबल हुईं तो किसी की हिम्मत नहीं की उसे छू सके।


रवीना टंडन को जब गलती से एक्टर ने कर दी थी किस

इस बीच रवीना टंडन ने एक किस्से को शेयर किया कि कैसे एक सीन की शूटिंग चल रही थी। विलेन के साथ उनका रफ हैंडलिंग सीन शूट हो रहा था। ऐसे में गलती से को-एक्टर के होंठ उनके लिप्स से टच हो गए। इसके बाद वह तुरंत अपने रूम में गईं और उन्हें उल्टी हो गई। वह बहुत ज्यादा असहज हो गईं। रवीना ने कहा कि उनका तो ऐसा रिएक्शन था कि छीं यार, जाओ ब्रश करो और कम से कम सौ बार अपना मुंह धो।


रवीना टंडन ने कर दी थी उल्टी

रवीना टंडन ने फिल्म और को-एक्टर का नाम बताने से इंकार किया। लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि वह एक विलेन का रोल प्ले करने वाला एक्टर था। जब गलती से किसिंग सीन में ये सब हो गया था। लेकिन आज तक रवीना टंडन ने कभी भी इस तरह के सीन्स पर्दे पर नहीं दिए हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.