छेड़छाड़ का विरोध किया तो भड़क गया दोस्त, रातभर पिलाई शराब फिर कर दिया कत्ल, एक छोटी से भूल से खुला राज

Updated on 21-09-2024 11:25 AM
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक की उसके ही दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। दरअसल, सारा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक युवक को साली के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपने ही साथी से पंगा लेना महंगा पड़ गया। युवक की हत्या कर दी गई। शहडोल जिले की अमलाई पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छेड़छाड़ के कारण हुआ था विवाद


जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ईटाभट्ठा निवासी राकेश दास पनिका की साली को वहीं रहने वाले युवराज साहू परेशान करता था। 14 सितंबर की शाम युवती गणेश पंडाल में डांस कर रही थी। उस दौरान युवराज ने छेड़छाड़ की थी। इसी बात को लेकर राकेश और युवराज के बीच विवाद हो गया था। घटना के बाद राकेश अपने घर नहीं लौटा। पूरी रात बीत जाने के बाद जब राकेश वापस नहीं आया तो परिजनों ने अमलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई।

17 सितंबर को मिली लाश


घटना के तीन दिन बाद 17 सितंबर को राकेश की गणेश पंडाल के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। जिसके बाद नाराज परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क में जाम कर दिया था। मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवराज साहू सहित उसके दोस्त कृष्णा यादव , सुजल महोबिया सहित संदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पिलाने के बाद की हत्या


पुलिस अधीक्षक शहडोल ने खुलासा करते हुए बताया की राकेश का 14 सितंबर को गणेश पंडाल में विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवराज और उसके साथियों ने राकेश को किसी तरह से पहाड़ में चलकर शराब पीने के लिए मनाया। सभी शराब पीने चले गए। जब राकेश को ज्यादा नशा हो गया तो युवराज ने राकेश की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके साथियों ने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की। हत्या करते वक्त सभी आरोपियों के कपड़े पर खून के छीटे भी पड़ गए थे।

नाले में साफ किया था खून


सभी आरोपियों ने एक नाले के पास खून से सने कपड़े फेक दिए। हत्या करने वाले चाकू को एक पॉलिथीन में डालकर फेंक दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले चाकू एवं खून से सने कपड़ो को बरामद कर लिया। इस मामले के खुलासे में साइबर टीम एवं फॉरेंसिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.