आचार संहिता लगी, तो अवैध हूटर को लेकर अब याद आया कानून, बना रहे चालान

Updated on 13-10-2023 12:51 PM
भोपाल। कानून की बात करें, तो मुख्यमंत्री का भी अपने वाहन में हूटर/सायरन लगाने का अधिकार नहीं है। हूटर सिर्फ फायर ब्रिगेड के वाहन, एंबुलेंस एवं पुलिस के वाहन में ही लगाया/ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बावजूद राजधानी में लगभग हर सड़क पर दिन भर हूटर लगे वाहन धड़ल्ले से घूमते देखे जा सकते हैं। इनमें मंत्री, विधायक उनके रिश्तेदार और छुटभैये नेता भी अपना रसूख झाड़ने हूटर बजाते फिरते हैं। उधर, विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने अब हूटर, सर्चलाइट, वाहन के कांच पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। तीन दिन में सिर्फ 10 लोगों के खिलाफ हूटर लगाने पर चालानी कार्रवाई की गई है।

यह हैं नियम

मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 212- 1994 में नौ जुलाई 2013 को संशोधन कर उपनियम स्थापित किए गए हैं। इसके तहत

*- किसी भी अग्निशमन यान (फायर ब्रिगेड का वाहन) के चालक को आग बुझाने के लिए जाते समय हूटर/ सायरन बजाने का अधिकार है।

*- किसी भी एंबुलेंस के चालक भी गंभीर मरीज को उपचार हेतु ले जाते समय ही वाहन में लगे हूटर-सायरन को बजा सकता है।

*- राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति या राज्य विधानसभा के एस्कोर्टिंग में लगे सुरक्षा वाहन हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

*-सेना/ पुलिस/ कार्यपालिक दंडाधिकारी के वाहन चालक कानून व्यवस्था की स्थित बनने पर हूटर/सायरन का उपयोग कर सकते हैं। इनके अतिरिक्त किसी भी वाहन में लगा हूटर/सायरन अवैध है।

हूटर बजाने, बेचने वाले के साथ उसकी फिटिंग करने वालों पर कार्रवाई हो

रिटायर्ड एएसपी एवं ट्रैफिक विशेषज्ञ एसएस लल्ली बताते हैं कि पुलिस की अनेदेखी के कारण ही लोग वाहन में अवैध रूप से हूटर का उपयोग करते घूम रहे हैं। पुलिस को धारा 182 (ए) के तहत न सिर्फ हूटर लगे वाहन पर कार्रवाई का अधिकार है, बल्कि हूटर/सायरन बेचने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए हूटर जब्त करने की भी व्यवस्था है। कार्रवाई के दायरे में वह मैकेनिक भी है, जो हूटर की वाहन में फिटिंग करता है। यदि पुलिस इस तरह की कार्रवाई करेगी, तो लोग अपने आप हूटर लगाने से परहेज करने लगेंगे।

कार्रवाई लगातार जारी है

डीसीपी ट्रैफिक पद्मविलोचन शुक्ला का कहना है कि रविवार को पुलिस ने लोगों से उनके वाहन पर लगे हूटर, सर्च लाइट, प्रेशर हार्न, काली फिल्म आदि हटाने के लिए चेतावनी जारी की थी। सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार तक हूटर लगे 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इस तरह की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

वाहन चलाते समय ध्यान भटकता है

व्यस्त ट्रैफिक में पीछे से अचानक तेज आवाज में हूटर की आवाज आने पर ध्यान भटक जाता है। पीछे आ रहे वाहन के आपातकालीन सेवा के वाहन होने का भान होता है। साइड देने पर पता चलता है कि सिर्फ भीड़ में रास्ता बनाकर आगे निकलने के लिए चालक ने अवैध हूटर का उपयोग किया। इस तरह के वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

                                                                                                 - शैलेंद्र व्यास, अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा

वाहनों पर हूटर लगाना पूरी तरह से गलत है। शहर में कोई भी अपनी मर्जी से वाहनों पर हूटर लगा लेता है और जब भीड़ वाले क्षेत्र से गुजरने पर इनका उपयोग करता है तो लोग विचलित हो जाते हैं। एक तरह से शांति भंग होने और ध्वनि प्रदूषण भी इनकी वजह से होता है। इन पर आचार संहिता ही नहीं निरंतर कार्रवाई की जानी चाहिए।

                                                                                                            - कृष्णा शर्मा, एडवोकेट, करोंद

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.